फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   House burnt to ashes due to fire in Badei Ra Grand

Kullu News: बढ़ेई रा ग्रां में आग से मकान जल कर राख

Thu, 09 Mar 2023 11:16 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Thu, 09 Mar 2023 11:16 PM IST
विज्ञापन
House burnt to ashes due to fire in Badei Ra Grand
कुल्लू। जिला कुल्लू के साथ सटी लगघाटी के बढ़ेई रा ग्रां में दो कमरों का मकान जलकर राख हो गया है। आग की घटना में ढाई लाख रुपये का नुकसान हुआ है। साथ लगते लकड़ी के मकान को ग्रामीणों और दमकल विभाग ने बचा लिया। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन

मकान जलने के बाद परिवार खुले आसमान के नीचे आ गया है। जानकारी के मुताबिक लगघाटी के बढ़ेई रा ग्रां में बीते बुधवार दोपहर बाद एक मकान में आग लग गई। आग की लपटें निकलती देख ग्रामीणों ने इसे बुझाने का प्रयास किया। इसकी सूचना दमकल विभाग को भी दी। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया लेकिन तब तक मकान जल चुका था।
विज्ञापन

घटना में साथ लगते मकान को जरूर बचाया गया है, नहीं तो नुकसान अधिक हो सकता था। दमकल विभाग के फायर ऑफिसर दुर्गा सिंह ने कहा कि बढ़ेई रा ग्रां में पूर्ण चंद के दो कमरों का मकान आग की चपेट में आया है। इससे करीब ढाई लाख का नुकसान हुआ है। आग कैसे लगी, इसका पता नहीं चल पाया है। अग्निकांड में एक मकान को जलने से बचा लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed