फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   House burnt in Raugi, a cow burnt alive

राउगी में मकान जला, एक गाय जिंदा जली

Sat, 19 Mar 2022 09:54 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 19 Mar 2022 09:54 PM IST
विज्ञापन
House burnt in Raugi, a cow burnt alive
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुल्लू। जिला मुख्यालय के साथ लगती खराहल घाटी के राउगी गांव में एक मकान आग लगने से जल गया। गांव में शुक्रवार देर शाम काष्ठकुणी शैली के दो मंजिला मकान में लगी। इससे में एक गाय भी जिंदा जल गई है। दो अन्य गाय झुलस गई हैं।

हालांकि आग पर काबू पाने का ग्रामीणों ने पूरा प्रयास किया पर उन्हें सफलता नहीं मिली। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं लग सका है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार देर शाम लगी इस आग में लकड़ी का ढाई मंजिला मकान जला। इसकी सूचना ग्रामीणों ने अग्निशमन विभाग को दी और आग पर काबू पाने में लग गए। थोड़ी देर बाद अग्निशमन गाड़ी भी पहुंच गई, लेकिन मकान सड़क से ऊपरी तरफ होने से आग बुझाने में अग्निशमन विभाग के कर्मियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। मकान की निचली मंजिल में रखी तीन गाय में से एक जिंदा जल गई और दो झुलस गई। टिकम राम निवासी राउगी का मकान जलने से करीब छह लाख रुपये का नुकसान हुआ है। अग्निशमन विभाग कुल्लू के सहायक अधिकारी सरनपत बिष्ट ने कहा कि विभाग ने 15 लाख की संपत्ति बचाई है। इसमें आंगनबाड़ी केंद्र भवन के अलावा प्लम का बगीचा, घास तथा दो गाय शामिल हैं। पुलिस भी मामले की जांच कर रही है। एसपी कुल्लू गुरदेव शर्मा ने कहा कि आग लगने के कारणों को पता पुलिस लगा रही है। डीसी कुल्लू आशुतोष गर्ग ने कहा कि आग से प्रभावित परिजनों को प्रशासन की तरफ हर संभव मदद की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed