फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   House buried under debris and rocks in Kuthed

Kullu News: कुठेड़ में मलबा और चट्टानों के नीचे दबा मकान

Fri, 08 Aug 2025 11:03 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Fri, 08 Aug 2025 11:03 PM IST
विज्ञापन
House buried under debris and rocks in Kuthed
कुठेड़ गांव में भारी  भूस्खलन से  दबा मकान। स्त्रोत पाठक
भूस्खलन की चपेट में आने से बाल-बाल बची महिला, सेब के पौधों को भी क्षति
विज्ञापन

पंचायत प्रधान बोले- लोगों के खेतों और सेब बगीचों को भी हुआ है नुकसान
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जिले में भूस्खलन से भारी तबाही हुई है। लोगों के घर, सेब बगीचे, खेत खलिहान और स्कूल भवनों को सबसे अधिक नुकसान हुआ है।
कई मवेशी और भेड़-बकरियों की भी मौत हो गई। ताजा मामला जिले की ग्राम पंचायत लगौटी का है। सात अगस्त को सुबह बारिश के दौरान कुठेड़ गांव में सेब बगीचे में बनाया एक मकान भूस्खलन की चपेट में आ गया। भूस्खलन में मलबे के साथ चट्टानें और काइल का पेड़ आने से मकान पूरी तरह दब गया। एक महिला भी भूस्खलन की चपेट में आने से बाल-बाल बची। मकान मालिक रोशन लाल ने कहा कि घटना में मकान के साथ सेब के कई फलदार पौधे भी तहस-नहस हो गए हैं। बगीचे में बनाया मकान पूरी तरह मलबे और चट्टानों में दब गया है। उधर, पंचायत प्रधान मोहन लाल ने कहा कि उन्होंने मौके का दौरा किया है। इसकी सूचना राजस्व विभाग को दी है। भूस्खलन से मकान के साथ लोगों के सेब और खेतों को भी नुकसान हुआ है। उन्होंने प्रशासन और सरकार से प्रभावित परिवार की हर संभव मदद करने की मांग की है। अतिरिक्त उपायुक्त अश्वनी कुमार ने कहा कि बरसात से होने वाले नुकसान की रिपोर्ट के आधार पर मदद की जा रही है। उन्होंने कहा कि जिनका भी बारिश से नुकसान हुआ है, नियमावली के तहत उनकी मदद की जा रही है।

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed