फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   House brunt in shimlapani

सैंज के शीलापानी गांव में रिहायशी मकान जलकर राख

Mon, 27 Dec 2021 10:54 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 27 Dec 2021 10:54 PM IST
विज्ञापन
House brunt in shimlapani
तीन कमरों के मकान से छह लोग हुए प्रभावित, लाखों का नुकसान
विज्ञापन

देखते ही देखते राख के ढेर में बदल गया घर, अंदर रखा सामान जला
संवाद न्यूज एजेंसी
सैंज (कुल्लू)। सैंज उप तहसील मुख्यालय के साथ लगती ग्राम पंचायत रैला के शीलापानी गांव में सोमवार सुबह आग लगने से एक रिहायशी मकान जलकर राख हो गया। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। जानकारी के अनुसार रैला पंचायत के शीलापानी गांव में प्रीति देवी पत्नी बिंदर सिंह के मकान में सुबह के समय आग लगी। प्रत्यक्षदर्शी और वार्ड सदस्य रवि चौहान ने बताया है कि पहले घर से धुआं निकल रहा था। उसके बाद गैस सिलिंडर फटने की आवाज आई। आग की लपटें इतनी भयंकर थी कि देखते ही देखते पूरा घर राख हो गया। ग्रामीणों को आग बुझाने का मौका ही नहीं मिल पाया। आग के लपटों के बीच घर के नजदीक जाना बहुत मुश्किल हो गया और घर पूरी तरह से जलकर राख हो गया। उन्होंने बताया है कि उक्त मकान प्रीति देवी पत्नी बिंदर सिंह निवासी शीलापानी का था। हाल ही में प्रीति देवी ने यह मकान बनाकर तैयार किया था। घटना से प्रभावित परिवार तन में पहने हुए कपड़ों के अलावा कुछ नहीं बचा है। इस मकान में छह सदस्य रहते थे। अब यह परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हो गए है। नायब तहसीलदार सैंज कर्म चंद ने बताया कि राजस्व विभाग के कर्मचारियों ने मौके पर जाकर नष्ट हुई क्षति की रिपोर्ट तैयार की है। प्रभावित परिवार को पांच हजार रुपये फौरी राहत दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed