फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Hoteliers upset over cylinder shortage, tourism in danger

Kullu News: सिलिंडर किल्लत से होटल कारोबारी नाराज़, पर्यटन पर संकट के आसार

Sat, 25 Apr 2026 11:17 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Apr 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
Hoteliers upset over cylinder shortage, tourism in danger
मनाली। व्यावसायिक गैस सिलिंडरों की लगातार बढ़ती किल्लत को लेकर मनाली के होटल कारोबारियों में रोष बढ़ता जा रहा है। पर्यटन सीजन में खपत बढ़ने के कारण सिलिंडरों की कमी से न केवल कारोबार प्रभावित हो रहा है, बल्कि पर्यटकों को भी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। आशंका जताई जा रही है कि आने वाले दिनों में यह समस्या और गंभीर रूप ले सकती है।
विज्ञापन

इसी मुद्दे को लेकर होटल कारोबारी मनाली में इंडेन गैस एजेंसी पहुंचे और अपनी मांगें रखीं। कारोबारियों ने एजेंसियों से सभी क्षेत्रों में नियमित गैस आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की।
विज्ञापन

साथ ही सिलिंडरों की कालाबाजारी और अवैध भंडारण करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की भी मांग उठाई। होटल एसोसिएशन मनाली के अध्यक्ष रोशन ठाकुर ने कहा कि पर्यटन सीजन में व्यावसायिक सिलिंडरों की कमी से कारोबारियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि आने वाले दिनों में पर्यटन गतिविधियां और बढ़ेंगी, जिससे समस्या और विकराल हो सकती है। ऐसे में समय रहते समाधान जरूरी है, अन्यथा पर्यटन कारोबार पर इसका सीधा असर पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed