{"_id":"6116a6798ebc3ee06e560ee3","slug":"hotelier-association-manali-election-on-25-kullu-news-sml3803608188","type":"story","status":"publish","title_hn":"होटलियर एसोसिएशन मनाली के चुनाव 25 को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होटलियर एसोसिएशन मनाली के चुनाव 25 को
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होटलियर एसोसिएशन मनाली के चुनाव 25 को
16 और 17 अगस्त को नामांकन होगा जमा,19 अगस्त को होगी नाम वापसी
मनाली में सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक चलेगी मतदान प्रक्रिया
संवाद न्यूज एजेंसी
मनाली (कुल्लू)। होटलियर एसोसिएशन मनाली के चुनाव की तारीक घोषित हो गई है। एसोसिएशन के चीफ पैटर्न वीएस कपूर ने बताया कि चुनाव अधिकारी गौतम नाथ ठाकुर, चंद्र सेन ठाकुर, मनोज लारजे, चंद्रसेन ठाकुर, ओम प्रकाश ठाकुर और अजय अबरोल को नियुक्त किया गया है। एसोसिएशन के प्रधान, उपप्रधान, महासचिव, सह सचिव, कोषाध्यक्ष और प्रेस सचिव के लिए चुनाव करवाए जाएंगे।
बताया कि 16 और 17 अगस्त को उम्मीदवार अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे तथा 18 अगस्त को छंटनी और आपत्ति दर्ज होगी। 19 अगस्त को नाम वापसी होगी। 25 अगस्त को सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक मतदान होगा। उन्होंने बताया कि सभी प्रक्रिया होटलियर एसोसिएशन के कार्यालय में सुबह 10 से दोपहर चार बजे तक होगी। उम्मीदवारों और मतदाताओं के लिए दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। होटल मालिक ही चुनाव लड़ने के लिए अधिकृत हैं। किसी आवेदक के पास होटल एसोसिएशन का लेन-देन बकाया हो तो उसे 15 अगस्त तक पूरा करना होगा। अन्यथा आवेदन को अस्वीकृत कर दिया जाएगा। मतदाता होटल का मालिक होगा और अपनी पहचान के लिए आधार कार्ड, वोटर कार्ड या ड्राइविंग लाइसेंस लाना होगा। यदि मालिक खुद मतदान करने में असमर्थ होता है तो वह अपने परिवार के किसी सदस्य या मैनेजर को अधिकृत कर सकता है। इसके लिए उन्हें अधिकृत पत्र पर उसका पासपोर्ट साइज फोटो लगाना होगा। इसमें 18 वर्ष से कम आयु का व्यक्ति वोट नहीं डाल सकेगा।