फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Hotelier Association elections to be held before December 18

Kullu News: 18 दिसंबर से पहले होंगे होटलियर एसोसिएशन के चुनाव

Wed, 03 Dec 2025 11:02 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Wed, 03 Dec 2025 11:02 PM IST
विज्ञापन
Hotelier Association elections to be held before December 18
प्रशासक ने 10 दिसंबर को बुलाया जनरल हाउस
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

मनाली। लगभग एक साल से लटके होटलियर एसोसिएशन मनाली के चुनाव का बिगुल बज गया है। उपायुक्त ने एसोसिएशन के प्रशासक तहसीलदार मनाली को 18 दिसंबर तक चुनाव प्रक्रिया पूरी करवाने के आदेश दिए हैं।

तहसीलदार ने 10 दिसंबर को एसोसिएशन का जनरल हाउस बुलाया है। इसमें एसोसिएशन के अन्य मुद्दों पर भी चर्चा होगी। गौरतलब है कि मंगलवार को कुल्लू में उपायुक्त के साथ हुई एसोसिएशन के पूर्व व निवर्तमान पदाधिकारियों की बैठक के बाद उपायुक्त ने जल्द चुनाव करवाने के आदेश दिए थे। 25 सितंबर 2024 को होटलियर एसोसिएशन के चुनाव होने थे लेकिन कार्यकारिणी पर नियमों के विपरीत एक साल तक अपना कार्यकाल बढ़ाने के कुछ सदस्यों ने आरोप लगाए। इसके बाद उपायुक्त ने हिमाचल प्रदेश सोसायटी एक्ट-2006 की धारा 42 के तहत जांच के आदेश देते हुए चुनाव पर रोक लगा दी थी। तहसीलदार को एसोसिएशन का प्रशासक भी नियुक्त करवाया गया है। तहसीलदार एवं प्रशासक अनिल राणा ने बताया कि चुनाव 18 दिसंबर तक करवाने के आदेश है। जो आरोप लगे थे और जांच के बाद जो रिपोर्ट बनी उसे जनरल हाउस में रखा जाएगा। नोटिंग हटाना या रखना भी हाउस पर निर्भर रहेगा। 10 दिसंबर को अटल बिहारी वाजपेयी पर्वतारोहण संबद्ध खेल संस्थान के सभागार में एसोसिएशन जनरल हाउस में होगा। सुबह 11:30 बजे कार्यवाही शुरू होगी। इसको लेकर तमाम सदस्यों को सूचना दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed