{"_id":"690f7358b167c7688b0b9d05","slug":"hospitals-are-crowded-as-hepatitis-a-cases-rise-kullu-news-c-89-1-ssml1015-161204-2025-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: हेपेटाइटिस-ए के मामले बढ़ने पर अस्पताल में उमड़ी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: हेपेटाइटिस-ए के मामले बढ़ने पर अस्पताल में उमड़ी भीड़
Sat, 08 Nov 2025 10:14 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Sat, 08 Nov 2025 10:14 PM IST
विज्ञापन
क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू की ओपीडी में लगातार बढ़ी मरीजों की संख्या, लग रहीं कतारें
पंजीकरण काउंटर पर सुबह ही जुट रहे लोग, उपचार के लिए करना पड़ रहा इंतजार
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में मरीजों की संख्या कम नहीं हो रही है। उपचार करवाने के लिए मरीजों की लाइनों लग रही हैं। पिछले एक माह से मेडिसिन, शिशु रोग और पुरुष व महिला सामान्य ओपीडी में मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है।
इसका कारण वायरल और हेपेटाइटिस-ए के मामले अधिक आना है। दिन : शनिवार, स्थान: क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू। पंजीकरण के लिए मातृ शिशु खंड में स्थापित महिला पंजीकरण काउंटर पर सुबह 08:45 बजे से मरीजों का आना शुरू हुआ। देखते ही देखते 09:25 बजे तक मरीजों की लंबी कतारें लग गईं।
अस्पताल के नए भवन में स्थित पुरुष पंजीकरण काउंटर पर भी सुबह 08:30 बजे से मरीज पंजीकरण के लिए लाइनों में खड़े रहे। जैसे-कैसे मरीजों ने पंजीकरण करवाया, ओपीडी में भी उपचार के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा। अस्पताल की सभी ओपीडी में सुबह 09:30 बजे से मरीजों का उपचार शुरू हुआ लेकिन संख्या अधिक होने की वजह से मरीजों की लाइनें हर ओपीडी के बाहर देखने को मिलीं। इसके अलावा मेडिसिन वार्ड में भर्ती मरीजों का उपचार उपलब्ध सभी बिस्तर फुल होने की वजह से गैलरी में भी चल रहा है। इसी वार्ड में मेडिसिन ओपीडी में डॉ. नेहा के अलावा दो चिकित्सकों डॉ. कल्याण और डॉ. नितेश कुमार ने मरीजों का भर्ती मरीजों के साथ अन्य मरीजों का उपचार शाम 04:00 बजे तक किया। पूरा दिन अस्पताल में मरीजों की चहल-पहल रही। इस संबंध में चिकित्सा अधीक्षक डॉ. ताराचंद ने कहा कि पिछले एक माह से सर्दी, जुकाम, बुखार के मरीजों के अलावा हेपेटाइटिस-ए के मरीज अधिक संख्या में आ रहे हैं। उन्होंने लोगों से पानी को उबाल कर पीने की सलाह दी है।
विज्ञापन
--