फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Hope the central budget gives wings to dreams

Kullu News: केंद्र के बजट से सपनों को पंख लगने की उम्मीद

Sat, 31 Jan 2026 10:30 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Sat, 31 Jan 2026 10:30 PM IST
विज्ञापन
Hope the central budget gives wings to dreams
जलोड़ी, भुभू टनल और भुंतर हवाई अड्डा के विस्तार को मंजूरी मिलने की संभावना
विज्ञापन

कुल्लू-मनाली वामतट के साथ हाईवे-305 के डबललेन के लिए भी प्रावधान की आस

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। मोदी सरकार एक फरवरी को आम बजट पेश करेगी। जिले के कई प्रोजेक्टों को बजट से ढेरों उम्मीदें हैं। इसमें जलोड़ी दर्रा, भुभू टनल, कुल्लू-मनाली वामतट मार्ग, हाईवे-305 डबललेन और भुंतर हवाई अड्डे का विस्तारीकरण शामिल है। इन प्रोजेक्टों से सामरिक महत्व के साथ विकास और घाटी के पर्यटन को गति मिलेगी।
जिले के साढ़े चार लाख लोगों को केंद्र सरकार के बजट से दो से तीन दशकों से लटके प्रोजेक्टों को बजट मिलने की उम्मीद है। इसमें करीब तीन दशकों से लटकी जलोड़ी दर्रा टनल को राशि मिलने की आस है। इसका सर्वे पूरा हो गया है। खनाग से सोझा कैंची तक 4.2 किलोमीटर लंबी सुरंग प्रस्तावित है। औट-बंजार-आनी-सैंज तक हाईवे-305 डबलनेन बनना है। इसकी भी सभी प्रक्रिया पूरी हो गई है। डीपीआर के फेर में पूरा प्रोजेक्ट लटका है। टनल और हाईवे बनने से क्षेत्र के विकास के साथ पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय की लगवैली के भुभू जोत टनल की प्रक्रिया भी तेजी से आगे बढ़ी है। इस टनल से लगभग 60 किलोमीटर की दूसरी जोगिंद्रनगर से कुल्लू से बीच कम होगी। केंद्र सरकार ने इस टनल को देश की सुरक्षा के लिए सामरिक महत्व बताया है। इसके लिए सैद्धांतिक मंजूरी मिल गई है। लोगों को इस महत्वपूर्ण परियोजना को भी बजट में जगह मिलने की पूरी संभावना है। इस प्रोजेक्ट की मांग की भी करीब दो दशक से उठ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लगभग तीन दशकों से भुंतर हवाई अड्डे के विस्तारीकरण की मांग उठ रही है। छोटा रनवे होने से यहां 70 सीटर से बड़ा हवाई जहाज लैंड नहीं करता है। भुंतर से दिल्ली के लिए उड़ने वाले जहाज में यात्रियों की संख्या भी आधे से कम हो जाती है। अगर रनवे बड़ा होगा तो यहां 100 सीटर से बड़े जहाज आसानी से उतर सकेंगे। यह प्रक्रिया भी लगभग डेढ़ दशक से ठंडे बस्ते पड़ी है। कुल्लू-मनाली हाईवे तीन 2023 से लेकर 2025 की बरसात में पूरी तरह से तहस नहस हो गया है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने 2023 में इसका विकल्प कुल्लू-मनाली वामतट सड़क को बताया है। इस सड़क को डबललेन करने के लिए उन्होंने 1,000 करोड़ रुपये देने की भी बात कही थी लेकिन अभी तक कुछ नहीं हुआ है। वामतट मार्ग का डबललेन होना सामरिक महत्व के साथ मनाली और लाहौल घाटी के पर्यटन के लिए बहुत जरूरी है। पर्यटन कारोबारी गजेंद्र ठाकुर, गौतम ठाकुर, ललित कुमार, राजेंद्र प्रकाश व चमन कटोच का कहना है कि ये प्रोजेक्ट न केवल देश की सुरक्षा के लिए जरूरी है, बल्कि कुल्लू जिला के विकास और पर्यटन को भी गति देने वाले हैं।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed