फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Homestay, guest house and hotel operators will have to make parking arrangements.

Kullu News: होमस्टे, गेस्ट हाउस एवं होटल संचालकों को करनी होगी पार्किंग की व्यवस्था

Tue, 06 Jan 2026 11:00 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Tue, 06 Jan 2026 11:00 PM IST
विज्ञापन
Homestay, guest house and hotel operators will have to make parking arrangements.
घाटी को साफ सुथरा रखने के लिए लागू होगी कूड़ा-कचरी की एकत्रीकरण योजना
विज्ञापन

जिभी वैली टूरिज्म डेवलपमेंट एसोसिएशन का हुआ जनरल हाउस
संवाद न्यूज एजेंसी
बंजार (कुल्लू)। जिभी क्षेत्र में चलने वाले होमस्टे, गेस्ट हाउस एवं होटलों को अब सैलानियों के वाहनों के अपनी पार्किंग व्यवस्था करनी होगी। जिभी वैली टूरिज्म डेवलपमेंट एसोसिएशन के जनरल हाउस में यह निर्णय लिया है।
घाटी के पर्यटन कारोबारियों, टैक्सी ड्राइवर, गाइड एवं दुकानदारों को समुदाय आधारित पर्यटन का प्रशिक्षण देगा। इसके अलावा घाटी की स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण को प्राथमिकता देते हुए कूड़ा-एकत्रिकारण योजना शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

एसोसिएशन के अध्यक्ष सेवानिवृत कैप्टन किशन चौहान की अध्यक्षता में हुई बैठक में घाटी के पर्यटन कारोबारियों ने कई निर्णय लिए। सबसे पहले घाटी की स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण को प्राथमिकता देते हुए कूड़ा-कचरा की एकत्रीकरण योजना को लागू कर क्षेत्र को स्वच्छ एवं पर्यटक अनुकूल बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय संस्कृति, परंपरा एवं पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए शोभला सराज सीजन दो का मार्च माह में प्रारंभ किया जाएगा। बैठक में इको टूरिज्म सोसाइटी को शीघ्र शुरू करने तथा वॉटरफॉल एवं कुलहीकटांडी क्षेत्र में सार्वजनिक शौचालय का निर्माण किया जाएगा। इसके अलावा ग्राम पंचायतों के साथ आपसी समन्वय स्थापित कर घाटी में सौहार्दपूर्ण, समुदाय आधारित एवं वेस्ट फ्री पर्यटन को बढ़ावा देने पर सहमति बनाई गई।
घाटी केहोमस्ट, टैक्सी ड्राइवर, गाइड व दुकानदारों को समुदाय आधारित पर्यटन का प्रशिक्षण दिया जाएगा। एसोसिएशन के के चुनाव इसी साल मार्च माह में होंगे। अध्यक्ष ने कहा कि जिभी घाटी के सभी होमस्टे, गेस्ट हाउस एवं होटलियरों के पास अपने मेहमानों के लिए पार्किंग व्यवस्था होना अनिवार्य है। अगर पर्यटन इकाइयों की पंजीकरण में किसी प्रकार की परेशानी आ रही है, वे एसोसिएशन की सहायता ले सकते हैं। हाईवे-305 की खराब हालत को ठीक करने की भी मांग की गई।

इसके अलावा क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित बंकर बेड, हॉस्टल या अन्य किसी भी प्रकार की इकाइयों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और इनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जिन सदस्यों ने 2023 के बाद अपनी सदस्यता नवीनीकरण नहीं करवाई है। वह जल्द इसे करवाएं अन्यथा उनकी सदस्यता रद्द की जाएगी। एसोसिएशन में 31 जनवरी तक नए सदस्य जुड़ सकते हैं। इस दौरान सराज पर्यटन विकास संघ, तीर्थन घाटी पर्यटन संघ, तांदी इको टूरिज्म एसोसिएशन, सोझा इको टूरिज्म एसोसिएशन,व्यापार मंडल बंजार, टैक्सी यूनियन गुशैनी, टैक्सी यूनियन बंजार व लांभरी टैक्सी यूनियन जिभी के अध्यक्ष मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed