फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Holiday observed in three flood affected schools

Kullu News: बाढ़ प्रभावित तीन स्कूलों में रहा अवकाश

Fri, 22 Aug 2025 06:09 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Fri, 22 Aug 2025 06:09 AM IST
विज्ञापन
Holiday observed in three flood affected schools
कुल्लू। जिला मुख्यालय कुल्लू के साथ सटी लगघाटी के बाढ़ प्रभावित तीन विद्यालयों में अवकाश घोषित किया गया था। 19 अगस्त को बादल फटने के कारण ग्राम पंचायत चौपाड़सा में बाढ़ आने से पैदल रास्ते और पुल बह गए हैं। ऐसे में नौनिहालों के लिए विद्यालयों तक पहुंचने की राह आसान नहीं थी। नौनिहालों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उपायुक्त कुल्लू तोरूल एस रवीश ने अवकाश के निर्देश जारी किए।
विज्ञापन

गौरतलब है कि ग्राम पंचायत चौपाड़सा के साथ लगते भूभू जोत में बादल फटने की वजह से तीसरे दिन भी वीरवार को भूभू नाला और खुडी नाला उफान पर रहे और पंचायत के विभिन्न क्षेत्रों में भूस्खलन और भूमि कटाव भी जारी रहा। ऐसे में राजकीय प्राथमिक विद्यालय थाच, राजकीय प्राथमिक विद्यालय कड़ौन और राजकीय प्राथमिक विद्यालय तेलंग में वीरवार को अवकाश रहा। बहरहाल, रास्तों और पुलों के बहने से नौनिहालों की पढ़ाई भी विपरीत असर पढ़ रहा है लेकिन प्रशासनिक तौर पर नौनिहालों की सुरक्षा का फैसला भी अभिभावकों द्वारा सराहा जा रहा है। वहीं, प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक डॉ. सुनील दत्त ने कहा कि अगर रास्तों की दशा ठीक नहीं होगी तो प्रशासन से विद्यालयों में अवकाश की अवधि बढ़ाने की मांग की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed