फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Hitendra becomes General Secretary of the Joint Teacher Front of India.

Kullu News: हितेंद्र बने जॉइंट टीचर फ्रंट ऑफ इंडिया के महासचिव

Tue, 21 Jul 2026 11:00 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2026 11:00 PM IST
विज्ञापन
Hitendra becomes General Secretary of the Joint Teacher Front of India.
कुल्लू। जॉइंट टीचर फ्रंट ऑफ इंडिया की राष्ट्रीय बैठक में हितेंद्र साहसी को महासचिव बनाया गया है। दिल्ली में राष्ट्रीय अध्यक्ष जगदीश यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक में देश के 22 राज्यों से आए शिक्षक प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इस अवसर पर संगठन को राष्ट्रीय स्तर पर और अधिक मजबूत एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से राष्ट्रीय कार्यकारिणी का विस्तार किया गया।
विज्ञापन

इसमें कुल्लू से शिक्षक हितेंद्र साहसी को राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त किया गया। टेट प्रभावित शिक्षक मोर्चा हिमाचल प्रदेश के राज्य अध्यक्ष नरेश ठाकुर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष हरमेश लाल शर्मा, जिला अध्यक्ष चंबा अशोक शर्मा और कुल्लू जिले के महासचिव खेम दास महंत ने उन्हें बधाई दी है। साहसी ने संगठन का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह दायित्व केवल एक पद नहीं, बल्कि देशभर के शिक्षकों के अधिकारों और सम्मान की लड़ाई को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed