{"_id":"61c9f6bbc77ed774817fe817","slug":"hira-lal-elected-president-of-kardar-sangh-kullu-news-sml394853556","type":"story","status":"publish","title_hn":"हीरा लाल बने मणिकर्ण खंड कारदार संघ के प्रधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हीरा लाल बने मणिकर्ण खंड कारदार संघ के प्रधान
विज्ञापन
घाटी के कारदारों ने सातवीं बार सौंपी जिम्मेवारी
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। देवी-देवता कादार संघ जिला कुल्लू की 13 खंडों के चुनावों प्रक्रिया जारी है। सोमवार को मणिकर्ण के रामचंद्र के मंदिर परिसर में देवी-देवता कारदार संघ खंड मणिकर्ण का जनरल हाउस हुआ। जिसमें देवी-देवता कारदार संघ जिला कुल्लू के चुनाव अध्यक्ष एवं चुनाव पर्यवेक्षक दोत राम ठाकुर और जिला महासचिव टीसी महंत की देखरेख में हुए। जिसमें उपस्थित कारदारों ने मणिकर्ण खंड की पुरानी कार्यकारिणी को फिर से तीन साल के लिए सर्वसम्मति से चुना और हीरा लाल को सातवीं बार खंड प्रधान चुना। जबकि उप प्रधान के पद पर चंद्र कांत, सचिव के पद पर सुंदर बिष्ट, कोषाध्यक्ष के लिए मनोज शर्मा को बनाया गया। वहीं जिला प्रतिनिधि के रूप में खेम सिंह को चुना है। कारदारों ने सलाहकार के रूप में ज्ञान चंद और कार्यकारिणी सदस्य के रूप में बोध राज, योग राज, रोहनी राम को मनोनीत किया।