{"_id":"68dd64269d55188c26042db1","slug":"himachali-tunes-will-be-played-in-kullu-dussehra-kullu-news-c-89-1-klu1002-158345-2025-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: कुल्लू दशहरा में बजेगा हिमाचली सुरों का साज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: कुल्लू दशहरा में बजेगा हिमाचली सुरों का साज
Wed, 01 Oct 2025 11:16 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Wed, 01 Oct 2025 11:16 PM IST
विज्ञापन
कुल्लू दशहरा उत्सव में पहुंचे देवता देवलूओ के साथ।-संवाद
लाल चंद प्रार्थी कलाकेंद्र में तैयारियां पूरीं, सात सांस्कृतिक संध्याओं में दिखेगा पहाड़ी जोश और लोक धुनों का जादू
सांस्कृतिक संध्याओं में ठाकुर दास राठी, कुलदीप शर्मा, कुमार साहिल, रमेश ठाकुर होंगे स्टार कलाकार
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव में इस बार हिमाचल के कलाकार धमाल मचाऐंगे। पहाड़ी कलाकारों की फेहरिस्त में किंग ऑफ नाटी ठाकुर दास राठी, कुलदीप शर्मा, इंद्रजीत, रमेश ठाकुर के साथ पार्श्व गायक कुमार साहिल विशेष आकर्षण का केंद्र रहेंगे।
कुल्लू दशहरा के लिए ऐतिहासिक लाल चंद प्रार्थी कलाकेंद्र तैयार है। बॉलीवुड कलाकार इस बार नहीं बुलाए गए हैं लेकिन प्रदेश के नामी कलाकारों के साथ स्थानीय कलाकार प्रस्तुति देंगे।
सात सांस्कृतिक संध्याओं के स्टार कलाकारों की बात करें तो 2 अक्तूबर को पहली सांस्कृतिक संध्या में कुलदीप शर्मा प्रस्तुति देंगे। साहर बैंड भी अपना कार्यक्रम पेश करेगा। तीन अक्तूबर को दूसरी संध्या में अजय चौहान बतौर स्टार कलाकार प्रस्तुति देंगे। चार अक्तूबर को तीसरी संध्या में अरविंद राजपूत स्टार कलाकार होंगे। इसी संध्या में लेमन बैंड भी प्रस्तुति देगा। पांच अक्तूबर को चौथी सांस्कृतिक संध्या में पार्श्व गायक कुमार साहिल मुख्य आकर्षण होंगे। स्थानीय लोक गायक गोपाल शर्मा भी प्रस्तुति देंगे। छह अक्तूबर को पांचवीं सांस्कृतिक संध्या में लोक गायक रमेश ठाकुर स्टार कलाकार होंगे। फिरदौस बैंड भी प्रस्तुति देगा।
विज्ञापन
सात अक्तूबर को छठी सांस्कृतिक संध्या में पहाड़ी नाटी के लिए प्रसिद्ध लोक गायक इंद्रजीत स्टार कलाकार होंगे। रुद्रा बैंड, नेहा दीक्षित और गौरव कौंडल भी कार्यक्रम पेश करेंगे। दशहरा उत्सव की अंतिम सांस्कृतिक संध्या 8 अक्तूबर को होगी। इसमें नाटी किंग ठाकुर दास राठी स्टार कलाकार होंगे। इससे पहले लोक गायक एसी भारद्वाज दर्शकों का मनोरंजन करेंगे।
दशहरा उत्सव समिति के अध्यक्ष एवं विधायक सुंदर सिंह ठाकुर ने कहा कि इस बार दशहरा उत्सव का स्वरूप सीमित किया गया है। इस बार अंतरराष्ट्रीय स्तर के कलाकारों की प्रस्तुतियां नहीं होंगी। बॉलीवुड कलाकारों को भी नहीं बुलाया है। हिमाचल से संबंध रखने वाले कलाकारों को ही मंच देने का निर्णय लिया है। इनमें अधिकतर कलाकार ऐसे हैं जो कुछ प्रतिशत राशि ही लेंगे।
--