{"_id":"699c078fe21ef1ff1e0d2c24","slug":"himachal-weather-changes-impact-rhododendrons-outer-siraj-valleys-bloom-in-february-2026-02-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल प्रदेश: बदलते मौसम का असर, फरवरी में खिले बुरांस के फूल; आउटर सिराज की वादियां गुलजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल प्रदेश: बदलते मौसम का असर, फरवरी में खिले बुरांस के फूल; आउटर सिराज की वादियां गुलजार
Mon, 23 Feb 2026 01:23 PM IST
अंकेश डोगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, नित्थर (कुल्लू)।
संवाद न्यूज एजेंसी, नित्थर (कुल्लू)।
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Mon, 23 Feb 2026 01:23 PM IST
सार
हिमाचल प्रदेश के आउटर सिराज की खूबसूरत वादियां इन दिनों बुरांस के फूलों से महक रही हैं। सामान्य तौर पर ये फूल चैत्र और वैशाख के महीने में खिलते हैं। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
बुरांस के पेड़ पर खिले फूल।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मौसम में बदलाव का असर बुरांस के फूलों पर नजर आ रहा है। आउटर सिराज की खूबसूरत वादियां इन दिनों बुरांस के फूलों से महक रही हैं। आमतौर पर मार्च में खिलने वाले फूल इस बार मौसम अपेक्षाकृत गर्म रहने के कारण करीब एक महीना पहले ही खिल गए हैं।
विज्ञापन
बुरांस के फूल ऊंचाई वाले क्षेत्रों में अधिक मात्रा में पाए जाते हैं। सामान्य तौर पर ये फूल चैत्र और वैशाख के महीने में खिलते हैं। इस वर्ष जनवरी और फरवरी में बारिश कम होने से तापमान में बढ़ोतरी हुई, जिसका सीधा असर इनके समय से पहले खिलने के रूप में देखने को मिल रहा है। बुरांस के फूल जितने देखने में सुंदर होते हैं, उतने ही इनके औषधीय गुण भी महत्वपूर्ण माने जाते हैं। इनका उपयोग कई बीमारियों में किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
बुरांस से शरबत, जैम और चटनी तैयार की जाती है। फूलों को सुखाकर सालभर चटनी बनाने में भी इस्तेमाल किया जाता है। नित्थर क्षेत्र के एडशी, शिल्लाबाग, बुआई, लोट पंचायत के ऊपरी इलाकों में बुरांस के फूल बड़ी संख्या में खिल रहे हैं। इसके अलावा शिल्ली पंचायत के ऊपरी क्षेत्र और कुठेड़ पंचायत में भी बुरांस की भरमार देखी जा रही है।
बुजुर्गों का कहना है कि पहले आयुर्वेदिक औषधियों के निर्माण में इन फूलों का व्यापक उपयोग होता था। नाक से नकसीर आने पर इसे रोकने में भी बुरांस को प्रभावी माना जाता है। इन दिनों ये गुणकारी फूल आउटर सिराज के जंगलों की शोभा बढ़ा रहे हैं और पूरी घाटी फूलों से सराबोर नजर आ रही है।
वैशाख में हैं खिलते बुरांस के फूल : नित्थर के बागवान भूपिंद्र चौहान, सुनील भारती और दलीप ठाकुर का कहना है कि इस बार बर्फबारी भी कम हुई है। फरवरी में ही तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिली। संभवतरू इस कारण बुरांस के फूल समय से पहले खिल गए हैं, जबकि इनका प्राकृतिक समय वैशाख का महीना माना जाता है।