फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Himachal News Union Minister Sukant Majumdar reached Manali Ghoom will stay here for two days

Himachal News: मनाली घूमने पहुंचे केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार, दो दिन यहीं रुकेंगे

Sun, 25 May 2025 02:58 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली (कुल्लू)।
संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली (कुल्लू)। Published by: अंकेश डोगरा Updated Sun, 25 May 2025 02:58 PM IST
सार

रविवार को केंद्र सरकार में शिक्षा राज्य मंत्री सुकांत मजूमदार मनाली पहुंचे। उनका दो दिन मनाली में रुकने का कार्यक्रम है।

विज्ञापन
Himachal News Union Minister Sukant Majumdar reached Manali Ghoom will stay here for two days
केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार का मनाली में स्वागत। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पर्यटन नगरी मनाली पर्यटकों के स्वागत के लिए तैयार है। पर्यटकों के साथ अब मनालीइन वीआईपी मूवमेंट भी शुरू हो गई है। रविवार को केंद्र सरकार में शिक्षा राज्यमंत्री सुकांत मंजूमदार मनाली पहुंचे। उनका दो दिन मनाली में रुकने का कार्यक्रम है। मनाली पहुंचने पर पूर्व मंत्री गोविंद ठाकुर, नगर परिषद मनाली के अध्यक्ष मनोज लारजे ने उनका स्वागत किया। 

विज्ञापन


मनाली का पर्यटन सीजन अब गति पकड़ने लगा है। वीकेंड पर पर्यटकों कि संख्या में दो गुना बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। तीन दिन में मनाली में पांच हजार से अधिक पर्यटक वाहन पहुंचे है। वहीं वीआईपी का आना भी शुरू हो गया है। रविवार को केंद्रीय राज्य शिक्षा मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी पश्चिम बंगाल के अध्यक्ष सुकांत मजूमदार मनाली पहुंचे। उन्हें राज्य अतिथि का दर्जा दिया गया है। स्थानीय प्रशासन ने उनका स्वागत किया।
विज्ञापन


सर्किट हाउस में उनका स्वागत करने के लिए पूर्व मंत्री गोविंद ठाकुर, नगर परिषद अध्यक्ष मनोज लारजे व अन्य कई नेता और कार्यकर्ता पहुंचे। गोविंद ठाकुर ने कहा कि केंद्रीय राज्यमंत्री का मनाली में जोरदार स्वागत किया गया। हिमाचल में शिक्षा प्रणाली को लेकर भी उनसे चर्चा हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed