फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   hilopa meeting

सहन नहीं होगी बंजार की अनदेखी : हितेश्वर

Mon, 05 Oct 2015 10:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू Updated Mon, 05 Oct 2015 10:41 PM IST
विज्ञापन
hilopa meeting

बंजार विधानसभा क्षेत्र की लगातार हो रही उपेक्षा अब सहन नहीं की जाएगी। यहां पर सालों से विकास कार्य लटके पड़े हैं, जबकि सरकार और विभाग गहरी नींद में सोए हुए हैं। ये आरोप हिलोपा के युवा नेता एवं केसीसी बैंक के निदेशक हितेश्वर सिंह ने लगाया है। उन्होंने बंजार घाटी के बाहू, गाड़ागुशैणी तथा चेथर इलाके का दौरा किया। इस दौरान यहां बैठकें भी की गईं। इस दौरान उन्होंने कई जनसमस्याओं को उजागर करते हुए कहा कि बंजार क्षेत्र की लगातार उपेक्षा हो रही है। उन्होंने कहा कि बंजार विधानसभा क्षेत्र के रेस्ट हाउसों की हालत खस्ता बनी हुई है।

विज्ञापन


बाहू रेस्ट हाउस में न तो फर्नीचर है और न ही बिस्तर और बर्तन हैं। यही हाल गाड़ागुशैणी और अन्य रेस्ट हाउसों के हैं। उन्होंने कहा कि बाहू गांव में दो वर्ष पहले बिजली के ट्रांसर्फामर लगाने के टेंडर हुए हैं, लेकिन अभी भी गांव में ट्रांसफार्मर नहीं लग पाया है। उन्होंने कहा कि कई स्थानों पर नौ-नौ माह तक बिजली के बिल वितरित नहीं हुए हैं और अब उपभोक्ताओं को एक साथ सब्सिडी नहीं बल्कि स्लैब रेट दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन


 उन्होंने कहा कि जब बिल एक-एक माह के वितरित होते हैं तो उसमें सब्सिडी रेट कुछ यूनिट तक मिलता है। लेकिन विद्युत बोर्ड लंबे समय तक बिल नहीं दे रहा है। इससे मीटर की यूनिट बढ़ जाती है और सब्सिडी रेट खत्म होकर स्लैब रेट लगता है। उन्होंने कहा कि घाटी की जनता गरीब है और एक तरफ जहां नौ-नौ माह का बिल एक साथ अदा करना पड़ रहा है वहीं, स्लैब रेट से उपभोक्ताओं की कमर तोड़ी जा रही है। उन्होंने कहा कि सभी विकास कार्य पूरी तरह ठप पड़े हुए हैं। स्वास्थ्य क्षेत्र में तो पूरे बंजार विधानसभा क्षेत्र की हालत खराब है। डॉक्टरों की कमी को पूरा नहीं किया जा रहा है। उन्होंने चेतावनी दी है कि सरकार ने यदि शीघ्र सुविधा प्रदान करने का बीड़ा नहीं उठाया तो बंजार विधानसभा क्षेत्र में बड़ा आंदोलन होगा। इस अवसर पर डिंपल जंबाल, दुर्गा धामी, विजय ठाकुर, योगी पंडित, योगू, मुरारी लाल शर्मा, लोत राम, निक्का राम, हिलोपा मीडिया प्रभारी तारा सिंह सहित कई लोग उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed