फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   High blood pressure is the main cause of heart diseases: Mamta

हाई ब्लड प्रेशर हृदय रोगों को मुख्य कारण : ममता

Wed, 21 May 2025 11:00 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Wed, 21 May 2025 11:00 PM IST
विज्ञापन
High blood pressure is the main cause of heart diseases: Mamta
डेंगू से बचने के लिए पानी को कहीं न होने दें जमा
विज्ञापन

मंडलगढ़ पंचायत में ग्रामीणों को किया जागरूक

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। हाई ब्लड प्रेशर बढ़ती गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं में से एक है। यह हृदय रोगों का कारण बन सकता है। अकसर हमारी दिनचर्या में कुछ ऐसी आदतें होती हैं, जो हाइपरटेंशन का कारण बन सकती हैं। उन आदतों में हमें बदलाव लाकर स्वस्थ रहने का प्रयास करना होगा।
यह बात स्वास्थ्य शिक्षिका ममता चौहान ने कही। स्वास्थ्य विभाग लोगों को जागरूक करने के लिए कार्यक्रम आयोजित कर रहा है। स्वास्थ्य खंड नग्गर के तहत पंचायत मंडलगढ़ में उच्च रक्तचाप (हाइपरटेंशन) और डेंगू दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया।
विज्ञापन

इसमें पंचायत मंडलगढ़ के ग्रामीणों को उच्च रक्तचाप और डेंगू के लक्षणों और इससे बचाव की जानकारी दी गई। स्वास्थ्य शिक्षिका ममता चौहान कहा कि उच्च रक्तचाप को हाई ब्लड प्रेशर भी कहा जाता है। कुछ लोग इसे साइलेंट किलर भी कहते हैं। इसके शुरुआती लक्षण ऐसे होते हैं। इन पर आमतौर पर इंसान ध्यान नहीं दे पाता है। इसके लक्षण धीरे-धीरे शरीर के महत्वपूर्ण अंगों जैसे हृदय, किडनी, मस्तिष्क और अन्य अंगों को गंभीर नुकसान पहुंचा सकते हैं। यह हार्ट अटैक, स्ट्रोक और किडनी रोग जैसी जानलेवा समस्याओं का प्रमुख कारण हो सकता है। उन्होंने कहा कि गलत खानपान, तनाव, सेडेंटरी लाइफ स्टाइल और धूम्रपान हाइपरटेंशन के खतरे को बढ़ाते हैं। उन्होंने डेंगू से बचाव के लिए अपने आसपास के क्षेत्रों में साफ-सफाई रखने के लिए ग्रामीणों को जागरूक किया। डेंगू के मच्छर साफ पानी में पनपते हैं। पानी जमा न होने दें। इस दौरान पंचायत प्रधान पुष्पा ठाकुर भी उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed