फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   meeting

एकजुट होकर करें कार्य: महेश्वर

Sun, 05 Jun 2016 09:33 PM IST
कुल्लू
कुल्लू Updated Sun, 05 Jun 2016 09:33 PM IST
विज्ञापन
meeting
भुंतर में हिलोपा की बैठक में उपस्थित कार्यकताओ को संबोधित करते हिलोपा प्रमुख महेश्वर सिंह। - फोटो : अमर उजाला

हिलोपा ने 2017 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर कमर कसनी आरंभ कर दी है। विधानसभा चुनाव और कार्यकर्ता संगठन की मजबूती के लिए भुंतर स्थित शिव मंदिर में हिलोपा की जिला स्तरीय बैठक हुई। इस दौरान कुल्लू सदर के विधायक एवं हिलोपा के प्रदेश अध्यक्ष महेश्वर सिंह ने कार्यकर्ताओं को कार्यकर्ता संगठन की मजबूती के लिए एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि 2017 के विधानसभा चुनाव अब नजदीक है और इन चुनावों में हिलोपा मजबूत स्थिति में होगी और कांग्रेस व भाजपा को सबक सिखाया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे संगठन को मजबूत करने में जुट जाएं और चुनावों की रणनीति बनाने में अपनी अहम भूमिका निभाएं।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए जिला भर में बैठकों को दौर शुरू होगा। जिसके लिए शेड्यूल भी जारी कर दिया है। ये बैठकें जिला से लेकर मंडल स्तर तक बैठकें होंगी। जिला स्तर की बैठक 21 जुलाई को मौहल विश्राम गृह में होगी। वहीं कुल्लू मंडल की बैठक 23 जुलाई को मौहल विश्राम गृह में ही होगी। संगठन को मजबूत करने के लिए पहली जुलाई से सदस्यता अभियान भी शुरू किया जाएगा। यह अभियान जिलाभर में चलेगा जिसमें महिला वाहिनी, युवा सेना और अनुसूचित जाति विंग भी अहम भूमिका निभाएगा। उन्होंने इस मौके पर कुल्लू विस क्षेत्र में किए गए विकास कार्यों की भी विस्तृत जानकारी दी। इस दौरान हिलोपा जिला अध्यक्ष गोपी चंद शर्मा, मंडल अध्यक्ष कुल्लू देवेंद्र शर्मा, बंजार से तेजा ठाकुर, मनाली मंडल के वीर चंद ठाकुर, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य निमा राम, आनी मंडल अध्यक्ष प्रेम सहासी, जिला सलाहकार आलम चंद, केश्व मस्ताना, संगठन महामंत्री प्रताप ठाकुर, जिला मीडिया प्रभारी राजेंद्र शर्मा के साथ-साथ काफी संख्या में कार्यकर्ताओं ने बैठक में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed