{"_id":"5e29bf7f8ebc3e4b2a05df8a","slug":"helicopter-kullu-news-sml32198045","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन मरीजों सहित 119 यात्री हुए रोहतांग दर्रा के आर-पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन मरीजों सहित 119 यात्री हुए रोहतांग दर्रा के आर-पार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। वीरवार को जनजातीय क्षेत्र लाहौल घाटी के लिए हेलीकाप्टर की तीन उड़ानें हुईं। इनमें तीन मरीजों सहित 119 यात्री रोहतांग दर्रा के आर-पार हुए हैं। चोखंग हेलीपैड के अंतर्गत पिछले दस दिनों से उड़ान का इंतजार कर रही महिला मरीज दवा डोलमा को भी कुल्लू के लिफ्ट किया गया है। परिजनों ने मरीज के कुल्लू के लिए लिफ्ट होते ही राहत की सांस ली है। मौसम अनुकूल रहने पर वीरवार को हेलीकाप्टर की तीन सफल उड़ानें हुईं। इसमें पहली उड़ान भुंतर-स्तींगरी-भुंतर के बीच हुई। इस उड़ान में दो मरीजों सहित 40 यात्री रोहतांग के आरपार हुए। दूसरी उड़ान भुंतर-बारिंग-चोखंग-भुंतर के बीच हुई। इसमें कुल्लूू से लाहौल के लिए 18 यात्री गए। तीसरी उड़ान भुंतर-जिस्पा-भुंतर के बीच हुई। इस उड़ान में 20 यात्री लाहौल और 17 यात्रियों को भुंतर के लिए ले जाया गया। मूरिंग पंचायत में छोगजिंग गांव की एक महिला मरीज टांगों में अत्यधिक दर्द के चलते दस दिनों से उपचार को तरस रही थी। स्थानीय ग्रामीणों ने महिला मरीज को चोखंग गांव में ठहराया था। कृषि मंत्री डॉ. रामलाल मारकंडा ने कहा कि मरीजों, परीक्षार्थियों और जरूरतमंद लोगों के लिए हेलीकाप्टर उड़ान सरकार पहली प्राथमिकता है। इस बार हेलीकाप्टर की उड़ानों में मौसम ने भी बाधा डाली है। कुल्लू में तैनात उड़ान समिति के प्रभारी अशोक कुमार ने कहा कि वीरवार को लाहौल घाटी के लिए हुई तीन उड़ानों में तीन मरीजों सहित 119 यात्री रोहतांग दर्रे के आरपार हुए हैं।
सगनम के लिए आज होगी उड़ान
शुक्रवार को मौसम अनुकूल होने पर स्पीति घाटी के लिए भुंतर-सगनम-भुंतर के बीच एक उड़ान भरी जाएगी। मुद गांव की छेरिंग लामो (26) जो लोनिवि में बेलदार के पद पर तैनात है, उन्हें चिकित्सक ने तत्काल घाटी से रेफर किया है। एसडीएम काजा जीवन नेगी ने कहा कि उड़ान में चार अन्य मरीज जो सगनम गांव से पलजोम, केसंग छुकिद, एक सोलह वर्षीय कलजग देकित और रिंचेन डोलमा को भी स्पीति से बाहर निकाला जाएगा।
विज्ञापन
सगनम के लिए आज होगी उड़ान
शुक्रवार को मौसम अनुकूल होने पर स्पीति घाटी के लिए भुंतर-सगनम-भुंतर के बीच एक उड़ान भरी जाएगी। मुद गांव की छेरिंग लामो (26) जो लोनिवि में बेलदार के पद पर तैनात है, उन्हें चिकित्सक ने तत्काल घाटी से रेफर किया है। एसडीएम काजा जीवन नेगी ने कहा कि उड़ान में चार अन्य मरीज जो सगनम गांव से पलजोम, केसंग छुकिद, एक सोलह वर्षीय कलजग देकित और रिंचेन डोलमा को भी स्पीति से बाहर निकाला जाएगा।
विज्ञापन