{"_id":"61dc3b2ec8f9131bc71633eb","slug":"heavy-snowfall-rain-jammed-life-kullu-news-sml3962602175","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारी हिमपात, बारिश से जिंदगी जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारी हिमपात, बारिश से जिंदगी जाम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुल्लू। पिछले सप्ताह हुई लगातार बर्फबारी व बारिश से जिला कुल्लू व लाहौल की दुश्वारियां कम होने से बजाय और बढ़ गई है। सोमवार सुबह से मौसम खुल गया है। लेकिन लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
जिला कुल्लू और लाहौल घाटी में सड़कों के साथ बिजली, पेयजल तथा दूरसंचार सेवाएं ठप होने से परेशान होना पड़ रहा है। बर्फबारी से जिला कुल्लू और लाहौल क्षेत्र में करीब 390 सड़कों पर यातायात पूरी तरह से ठप हो गया है। एनएच-305 के साथ, मनाली से केलांग हाईवे-तीन तथा ग्रांफू-काजा हाईवे भारी बर्फबारी से जाम है। जिले में निगम कई बसें जगह-जगह फंस गई हैं। जिस कारण लोगों को अपने जरूरी कामकाज को निपटाने के लिए मीलों तक पैदल ही सफर करना पड़ रहा है। बर्फबारी से कुल्लू-मनाली हाईवे भी 15 मील से लेकर मनाली तक घंटों तक बंद रहा। बर्फबारी से सबसे ज्यादा झटका बिजली बोर्ड को लगा है। जिले में बिजली बोर्ड के 856 ट्रांसफार्मर ठप हो गए थे। इसमें लाहौल घाटी में भी 11 ट्रांसफार्मरों के बंद होने की सूचना है। मौसम खुलने व लोगों की परेशानियों को देखते हुए बिजली बोर्ड के कर्मचारी बर्फ के बीच बिजली को बहाल करने में जुट गया है। बोर्ड को दावा है कि एक-दो दिनों में जिले में बिजली आपूर्ति को सुचारु रूप से बहाल कर दिया जाएगा। भारी बर्फबारी से पेयजल स्कीमें भी जाम हो गई हैं। जिस कारण ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को बर्फ में मीलों पैदल चलकर स्रोत से पानी ढोना पड़ रहा है। जिला प्रशासन ने भी संबंधित विभागों को समय रहते सड़कों का बहाल करने के साथ बिजली व पेयजल की आपूर्ति को बहाल करने के निर्देश दिए हैं। उपायुक्त कुल्लू आशुतोष गर्ग ने कहा कि बर्फबारी से हुए नुकसान का प्रशासन आकलन कर रहा है। उन्होंने कहा कि जल्द ही स्थिति पहले की तरह होगी। बिजली, पानी व पेयजल को रिस्टोर किया जा रहा है। जिले में 50 फीसदी बिजली के ट्रांसफार्मरों को बहाल कर दिया है।
मनाली में 326 ट्रांसफार्मर रहे जाम
कुल्लू। जिला कुल्लू में बर्फबारी से बंद 686 बिजली ट्रांसफार्मरों में से मनाली में सबसे अधिक 326 ट्रांसफार्मर ठप रहे। मनाली में 37 सड़कों पर यातायात ठप रहा। बंजार में 253 ट्रांसफार्मर और 30 सड़कें, कुल्लू में 22 सड़कों और 107 ट्रांसफार्मर, आनी में सबसे अधिक 50 सड़कें और 170 ट्रांसफार्मर, लाहौल में 11 ट्रांसफार्मर और 150 सड़कें बंद रही।
विज्ञापन
मनाली में 13 घटे बंद आई बिजली
कुल्लू। पर्यटन नगरी मनाली में रविवार रात से बिजली आपूर्ति ठप रही। ऐसे में मनाली सहित आसपास के गांवों में 13 घंटे तक बिजली गुल रही। हालांकि घाटी के कई इलाके अभी अंधेरे में हैं। बिजली गुल होने से आम लोगों के साथ मनाली घूमने आए सैलानियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कड़ाके की ठंड में न तो हीटर सेकने को मिला और न ही नहाने के लिए गर्म पानी। मनाली में करीब एक फीट ताजा बर्फ होने से मनाली में घंटों तक वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से ठप रही है।