फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   heavey rain in kullu distirc

ओलावृष्टि से बीस फीसदी सेब फ्लावरिंग तबाह

Wed, 06 Apr 2016 10:37 PM IST
कुल्लू
कुल्लू Updated Wed, 06 Apr 2016 10:37 PM IST
विज्ञापन
heavey rain in kullu distirc
कुल्लू में ओले गिरने से झड़ा सेब का फूल - फोटो : Amar Ujala

जिला कुल्लू में लगातार बारिश और ओलावृृष्टि से फसलें बर्बाद हो रही हैं। ओलावृष्टि से फलदार पौधों की फ्लावरिंग पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है। दो दिन से जिला कुल्लू में हुई ओलावृष्टि ने लगभग बीस फीसदी सेब फसल तबाह कर दी है। बुधवार को भुंतर तहसील के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र बजौरा, कंडी, छुआरा और न्यूल आदि इलाकों में काफी ओलावृष्टि हुई। ओलावृष्टि से सेब, नाशपती, पलम सहित अन्य नकदी फसलों को नुकसान पहुंचा है।

विज्ञापन


इससे बागबान और किसान चिंता में डूब गए हैं। दो दिन पहले ही जिला की खराहल और मणिकर्ण घाटी के कुछ इलाकों में ओलावृष्टि ने सेब फसल को नुकसान पहुंचाया है। बागवानी विभाग की टीम ने इलाके का दौरा नुकसान की रिपोर्ट भेज दी है। इस इलाके में सेब की कुल फसल का 10 प्रतिशत ओले की भेंट चढ़ गई है। वहीं अब मौसम ने बुधवार को एक बार फिर बागवानों को बैकफुट पर ला खड़ा कर दिया है। 
विज्ञापन


बागबान गिरधारी लाल ठाकुर, रोशन लाल, धर्म चंद, जगदीश कुमार, रमेश कुमार, विजय कुमार, दीनू, फागणू राम, मदन, दौलत राम, परस राम शर्मा और शिवदयाल ने कहा कि भुंतर के बजौरा क्षेत्र में बुधवार को काफी ओलावृष्टि हुई है। जिससे काफी नुकसान हुआ है। सेब की फ्लावरिंग के दौरान ओले से गिरने से अधिक नुकसान होता है। इससे फूल और पत्ते झड़ गए हैं। अगर मौसम का बिगड़ा मिजाज जारी रहा तो आर्थिकी कमजोर होगी। उधर, बागबानी उपनिदेशक डॉ रोशन लाल शर्मा ने कहा कि ओलावृष्टि वाले क्षेत्र में अधिकारियों को नुकसान के आकलन के लिए भेजा जाएगा। अभी सेब की पहली फ्लावरिंग हो रही है। ऐसे में मौसम का साफ रहना जरूरी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed