फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   heavey rain

भारी बारिश से भूस्खलन, खेत तबाह

Sat, 27 Aug 2016 10:36 PM IST
कुल्लू
कुल्लू Updated Sat, 27 Aug 2016 10:36 PM IST
विज्ञापन
heavey rain
rain - फोटो : अमर उजाला

शुक्रवार रात्रि से हो रही बारिश से कुल्लू के नदी नाले उफान पर हैं। सरवरी नदी के रौद्र रूप से कुल्लू शहर के सरवरी में नदी किनारे रह रहे मलिन बस्तियों के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। किनारे में बनी झुग्गी झोपड़ियों में नदी का पानी घुस गया। बारिश से जिलाभर में भूस्खलन से करीब आधा दर्जन सड़कें बंद हो गईं। वहीं, लगघाटी में नाले के पानी से भूस्खलन होने पर करीब एक दर्जन सेब पेड़ गिर गए। वहीं, मक्की के खेत भी तबाह हो गए। बारिश से ब्यास समेत अन्य सहायक नदियां भी उफान पर हैं। शनिवार सुबह सरवरी नदी खतरे के निशान के पास पहुंच गई। रौद्र रूप में होने के कारण नदी का पानी सरवरी स्थित झुग्गी झोपड़ियों में घुस गया। नदी के बहाव के चलते पुल पर भी आवाजाही करीब एक घंटे के लिए बंद हो गई। बहाव तेज होने के कारण शार्टकट रास्ते को लोग पार नहीं कर पाए।

विज्ञापन


हालांकि बारिश थम जाने के बाद रास्ते का आवाजाही शुरू हो गई। बारिश से झुग्गियों में रहने वाले लोग सहमे हुए हैं। उधर, लगघाटी के रूजग गांव में नाले का पानी खेतों की ओर मुड़ने से स्थानीय निवासी डॉ. मोहर सिंह के सेब के पेड़ गिर गए। सीढ़ीदार खेतों में लगाए डंगे भी गिर गए। पूर्व सैनिक कर्म चंद के सेब के पेड़ गिर गए हैं। वहीं सड़क में भूस्खलन होने से धर्म चंद के खेत में बीजी मक्की भी तबाह हो गई है। अन्य क्षेत्रों में भी बारिश से खेतों में पानी घुसने से फसल तबाह होने की सूचना है। वहीं, बारिश से लगघाटी के कुल्लू तेलंग रूट पर बसों को कमांद से वापस भेजा रहा है। भल्याणी रूट और मलाणा रूट पर भी बसों को डैम साइट से वापस मोड़ा जा रहा है। सड़कों में भूस्खलन का खतरा बना हुआ है। चौपाड़सा स्कूल जाने वाला रास्ता भी क्षतिग्रस्त हो गया। चौपाड़सा पंचायत के प्रधान विमला ठाकुर ने कहा कि प्रभावितों को नुकसान का उचित मुआवजा दिया जाए।
विज्ञापन


एचआरटीसी के क्षेत्रीय प्रबंधक पवन शर्मा ने कहा कि बारिश से किसी भी रूट पर बसें फंसे नहीं है। आधा दर्जन रूटों पर सुरक्षित जगह तक ही बस को भेजा जा रहा है। जिला में शुक्रवार रात से हो रही बारिश का असर जहां आम जनजीवन पर पड़ा है। वहीं बारिश से जिला की आधा दर्जन सड़कें बंद हो गई हैं। बारिश के चलते सैंज न्यूली सड़क, नगलाड़ी-शरची, गुशैणी पेखड़ी, वरनागी मशिहार सड़क, घियागी सजवाड़, फागू जौरी सड़क पर वाहनों की आवाजाही ठप हो गई। सड़कें बंद होने से बागवानों के सेब, सब्जियां भी फंस गईं। ऐसे में बारिश का क्रम लगातार जारी रहता है तो बागवानों को नुकसान उठाना पड़ सकता है। शुक्रवार रात्रि को हुई बारिश से कोई बड़ा नुकसान रिपोर्ट नहीं हुआ है। सरवरी नदी के किनारे रहने वाले झुग्गियों में रहने वालों को पीछे हटा दिया गया था। प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। सभी को नदी-नालों की तरफ न जाने व किनारों में न रहने की हिदायत दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed