जिले में एक दर्जन से अधिक रूट बंद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लगातार बारिश और बर्फबारी के कारण कुल्लू में एक बार फिर से जनजीवन पर काफी प्रभावित हुआ है। शुक्रवार को भी जिला में करीब एक दर्जन रूटों पर बस सेवाएं ठप रहीं। वहीं निगम की करीब पांच बसें विभिन्न रूटों में फंसी हुई हैं। इसके कारण सब से अधिक परेशानी स्कूल-कॉलेज के छात्रों के अलावा नौकरीपेशा लोगों को हुई। लोगों को सुबह पैदल अपने कार्यालय पहुंचना पड़ा। जिला में वीरवार से लगातार बारिश हो रही है। जिसके कारण शुक्रवार को कुल्लू और बंजार कई रूट बंद रहे। जानकारी के अनुसार पीज, कालंग, सोघी और भुलंग सहित अन्य स्थानों पर निगम की बसें फंस गई हैं।
वहीं बनोगी, मलाणा और लगवैली सहित करीब एक दर्जन रूट भी बारिश के कारण प्रभावित हुए हैं। जिससे शुक्रवार सुबह स्कूल कॉलेज के बच्चों के साथ नौकरीपेशा लोगों को भी परेशानियों से दो चार होना पड़ा है। कई स्थानों में लोगों को पैदल ही स्कूल, कॉलेज और सरकारी कार्यालयों तक पहुंचना पड़ा। वहीं इस संबंध में आरएम कुल्लू पवन शर्मा के अनुसार विभिन्न रूटों पर पांच बसें फंसी हुई हैं। करीब एक दर्जन के अधिक रूटों पर बस सेवा बंद पड़ी है। मौसम साफ होते ही बसों को निकाला जाएगा, वहीं रूटों की हालत सही होने पर बस सेवा भेजी जाएगी।