फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   health

मरीजों को राहत: नए भवन में शिफ्ट होगा बंजार अस्पताल

Thu, 03 Mar 2022 06:40 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 03 Mar 2022 06:40 PM IST
विज्ञापन
health
कुल्लू। जिले के बंजार में दो बड़े अस्पताल भवनों का निर्माण कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। इन दोनों भवनों में मरीजों के लिए 50-50 बिस्तरों की सुविधा होगी। दोनों भवनों पर 29.58 करोड़ रुपये की राशि खर्च की जा रही है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुशील चंद्र ने कहा कि बंजार के मौजूदा अस्पताल को नए भवन जल्द शिफ्ट किया जाएगा। इसके लिए प्रदेश सरकार ने पूरी राशि लोक निर्माण विभाग को पहले ही जारी कर दी है। इस भवन का एक हिस्सा इसी माह के अंत तक पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन

इसके लिए लोक निर्माण विभाग को निर्देश जारी किए गए हैं। उन्होंने कहा लोक निर्माण विभाग के अनुसार अस्पताल का पुराना भवन सुरक्षित है। इसमें किसी प्रकार का खतरा नहीं है। हालांकि अस्पताल को नए भवन में तबदील करने के उपरांत पुराने भवन की उपयोगिता के बारे में लोक निर्माण विभाग से इसका आकलन करवाया जाएगा। जबकि पुराने भवन से अस्पताल को जल्द नए भवन में शिफ्ट किया जाएगा।
विज्ञापन

सभी सुविधाओं से लैस अस्पताल का नया भवन
मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि नागरिक अस्पताल का नया भवन सभी सुविधाओं से लैस है। इसमें अलग से शव गृह सहित अनेक संभागों का निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बंजार उपमंडल में समेकित आयुष अस्पताल का भी निर्माण किया जा रहा है। यह अस्पताल भी 50 बिस्तरों की क्षमता का होगा। दोनों भवनों के निर्माण के उपरांत बंजार के लोगों को और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed