{"_id":"5e3d8e768ebc3ee5af3ed318","slug":"health-kullu-news-sml323595773","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथ न मिलाकर करें सिर्फ नमस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथ न मिलाकर करें सिर्फ नमस्कार
विज्ञापन
कुल्लू के भुंतर एयरपोर्ट पर कोरोना वायसर के चलते अलर्ट पर कर्मी।
- फोटो : Kullu
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुल्लू। पड़ोसी देश चीन में कोरोना वायरस से हाहाकार मचा हुआ है। हालांकि जिला कुल्लू में इस तरह को कोई मामला सामने नहीं आया है। इसके बावजूद स्वास्थ्य विभाग पूरी नजर रखे हुए हैं। कोरोना वायरस फैलने पर स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को इससे बचने के लिए हाथ न मिलने की सलाह दी है। इसके बजाय लोग नमस्कार कर सकते हैं।
एहतियातन के तौर पर हाथ न मिलाकर भी कोरोना वायरस से बचा जा सकता है। कोरोना को लेकर भुंतर स्थित कुल्लू-मनाली हवाई अड्डे पर भी सतर्कता बरती जा रही है। हालांकि भुंतर की उड़ान में विदेश से आने वाले लोगों की दिल्ली के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर निगरानी व थर्मल स्क्रीनिंग की जा रही है। जिला स्वास्थ्य विभाग की ओर से भुंतर एयरपोर्ट के सभी अधिकारी व कर्मचारियों को मास्क, दस्ताने समेत सभी अन्य सुविधाएं प्रदान की गई हैं। क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में छह बिस्तरों का एक आइसोलेशन वार्ड बनाया गया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी कुल्लू डॉ. सुशील चंद्र शर्मा ने कहा कि कोरोना वायरस को लेकर अगर किसी को आशंका है तो वह नजदीक के स्वास्थ्य केंद्र में अपनी जांच करवाएं या फिर 104 पर कॉल कर सलाह ले सकते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसी स्थिति में लोगों को हाथ मिलाने के बजाय नमस्कार ही करना चाहिए।
ये हैं कोरोना के लक्षण
बुखार, जुकाम, सांस लेने में तकलीफ, नाक बहना और गले में खराश आदि कोरोना वायरस के लक्षण हैं। यह वायरस एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में फैलता है। ऐसे में इसे लेकर बहुत सावधानी बरती जा रही है।
विज्ञापन
क्या है बचाव के उपाय
स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना वायरस से बचने के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। किसी से हाथ मिलने के बाद हाथ को साबुन से धोना चाहिए। खांसते और छींकते समय नाक और मुंह को रुमाल से ढक लें। जिन व्यक्तियों में सर्दी और फ्लू के लक्षण हों, उनसे दूरी बनाकर रखें।