फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Health checkup of 220 villagers in Shanshar

Kullu News: शैंशर में 220 ग्रामीणों का जांचा स्वास्थ्य

Sat, 13 Sep 2025 10:46 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Sat, 13 Sep 2025 10:46 PM IST
विज्ञापन
Health checkup of 220 villagers in Shanshar
स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची घर-द्वार
विज्ञापन

सैंज घाटी में मूलभूत सुविधाओं का अभाव
संवाद न्यूज एजेंसी
न्यूली/सैंज (कुल्लू)। ग्रामीणों की सुविधा के लिए पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय शैंशर में चिकित्सा शिविर लगाया गया। इसमें स्थानीय ग्राम पंचायत शैंशर के अलावा आसपास की पंचायतों के ग्रामीणों का स्वास्थ्य जांचा गया।

स्वास्थ्य विभाग की टीम शैंशर पहुंची और 220 से अधिक ग्रामीणों का उपचार किया। ग्रामीणों को निशुल्क दवाएं भी वितरित की गईं।
सैंज घाटी की 15 ग्राम पंचायतों में स्थिति ऐसी बनी हुई है कि बिजली, नेटवर्क के साथ यातायात सुविधाएं बंद हैं। सैंज से इन पंचायतों का संपर्क कटा हुआ है। ऐसे में दुर्गम क्षेत्रों के ग्रामीणों को स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बीमार होने पर मरीज को उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्रों तक पहुंचाना परिजनों और ग्रामीणों के लिए आफत बना हुआ है। आए दिन दुर्गम ग्रामीण क्षेत्रों से मरीजों को उपचार के लिए उठाकर कई किलोमीटर लाना पड़ रहा है। इससे मरीज का समय पर उपचार न मिलने से मर्ज बढ़ रहा है। साथ ही मरीज के परिजनों और ग्रामीणों को परेशान होना पड़ रहा है। उधर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एनआर पवार ने कहा कि जिला के पांचों स्वास्थ्य खंडों जरी, नग्गर, बंजार, आनी और निरमंड में स्वास्थ्य विभाग की टीमें प्रभावित क्षेत्रों में जाकर मरीजों का उपचार करने के साथ स्थिति से निपटने और स्वास्थ्य रहने का परामर्श दे रही हैं।
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed