{"_id":"65bfd0872baac7d2de0b3a15","slug":"harsh-ameesha-get-the-title-of-best-management-kullu-news-c-89-1-ssml1015-116153-2024-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: हर्ष, अमीषा को सर्वश्रेष्ठ प्रबंधन का खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: हर्ष, अमीषा को सर्वश्रेष्ठ प्रबंधन का खिताब
Sun, 04 Feb 2024 11:29 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Sun, 04 Feb 2024 11:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुल्लू। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कुल्लू में राष्ट्रीय सेवा योजना का विशेष शिविर आयोजित किया गया। महाविद्यालय में रविवार को शिविर का समापन हुआ। कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ. रोशन लाल मुख्यातिथि रहे। स्वयंसेवियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से समां बांधा और कुल्लवी नाटी डालकर तालियां बटोरीं। बेहतर प्रदर्शन करने वाले स्वयंसेवियों को सम्मानित किया गया।
सर्वश्रेष्ठ प्रबंधन में हर्ष चौहान और अमीषा को पुरस्कार दिया गया। उत्कृष्ट कवियत्री का खिताब आंचल को मिला। ईमानदार स्वयंसेवी निखिल और स्नेहा, सर्वश्रेष्ठ वक्ता खूब राम और कंचन, सर्वश्रेष्ठ भोजनशाला कार्यभार के लिए तुषार तथा उनकी टीम को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
राष्ट्रीय सेवा योजना कुल्लू के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. खेम ठाकुर ने कहा कि शिविर में 100 स्वयंसेवियों ने भाग लिया। स्वयंसेवियों ने रक्तदान, पौधरोपण, साफ-सफाई और अन्य सामाजिक गतिविधियों में भाग लिया। उन्होंने कहा कि विभिन्न गतिविधियां के साथ अलग-अलग स्रोत वक्ताओं ने स्वयंसेवियों का मार्गदर्शन भी किया। इस दौरान कार्यक्रम अधिकारी डॉ. शशि शर्मा, इकाई अध्यक्ष यतिन शर्मा, सचिव अंकित ठाकुर, ईशान ठाकुर आदि उपस्थित रहे। संवाद