{"_id":"627165eaaa45004e1a5cadca","slug":"hanging-lock-in-tourism-information-center-kullu-news-sml407665687","type":"story","status":"publish","title_hn":"पर्यटन सूचना केंद्र भुंतर में दो सालों से लटका ताला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पर्यटन सूचना केंद्र भुंतर में दो सालों से लटका ताला
विज्ञापन
भुंतर शहर में बना पर्यटन सूचना केंद्र। -संवाद
- फोटो : Kullu
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुल्लू। जिले के प्रवेशद्वार भुंतर में पर्यटन सूचना केंद्र बनाया गया है, लेकिन केंद्र में दो वर्षों से ताला लटका हुआ है। इस कारण कुल्लू-मनाली घूमने आने वाले पर्यटकों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। पर्यटकों को जिले के दर्शनीय स्थलों की जानकारी ही नहीं मिल रही है।
दो साल पहले तैयार किए गए केंद्र की जिला प्रशासन और पर्यटन विभाग भी सुध नहीं ले रहा है। ऐसे में घाटी के कई अनछुए पर्यटक स्थल विकसित ही नहीं हो पाए हैं। बता दें कि कुल्लू-मनाली हवाई अड्डा के समीप बने इस पर्यटन सूचना केंद्र में पर्यटकों को जिले के विभिन्न पर्यटन स्थलों की जानकारी के अलावा खान-पान की व्यवस्था भी रहेगी।
गौरतलब है कि पर्यटन कारोबारी और सामाजिक संस्थाएं कई बार विभाग से इस सूचना केंद्र को खोलने की मांग कर चुके हैं। इसके बावजूद केंद्र में अभी तक ताला लटका है। कुल्लू घूमने आने वाले पर्यटक जानकारी के अभाव में सीधे मनाली और अटल टनल रोहतांग की ओर निकल जाते हैं, इस कारण अन्य घाटियों में पर्यटक पहुंच ही नहीं पाते हैं। वहीं, कुल्लू जिला ब्राह्मण जनकल्याण सभा कुल्लू के संस्थापक महमोहन गौतम और अध्यक्ष देवराज शर्मा ने कहा कि सभा ने पर्यटन सूचना केंद्र को खोलने की मांग की है। इस संबंध में जिलाधीश कुल्लू को मांग पत्र भी सौंपा है। कहा कि केंद्र के शुरू होने से जिला में नए पर्यटन स्थल विकसित होंगे। उधर, जिलाधीश कुल्लू आशुतोष गर्ग ने कहा कि इस मामले की रिपोर्ट पर्यटन विभाग से ली जाएगी।
विज्ञापन
बॉक्स
पर्यटन सूचना केंद्र से इन क्षेत्रों को मिलेगा फायदा
भुंतर में बने पर्यटन सूचना केंद्र के शुरू होने से पर्यटन कारोबार को गति मिलेगी। इस केंद्र से मणिकर्ण, गड़सा, सैंज, बंजार, आनी, निरमंड, महाराजा और लगघाटी के क्षेत्रों को फायदा मिलेगा। नए पर्यटन स्थल विकसित होने से स्थानीय युवाओं को रोजगार के अवसर भी प्रदान होंगे।