{"_id":"a5eb87396d1b27a3b41b2f937c506c33","slug":"handicaped-meeting-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकलांग भत्ता बढ़ाए सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकलांग भत्ता बढ़ाए सरकार
अमर उजाला ब्यूरो कुल्लू।
Updated Fri, 22 Jan 2016 09:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
संगठन के अध्यक्ष का कहना है कि बैठक में 40 से 69 प्रतिशत तक विकलांगों को जिन्हें प्रति माह 600 रुपये भत्ता मिलता है को बढ़ाकर 800 रुपये करने और 70 प्रतिशत से 100 प्रतिशत तक के विकलांगों को चौदह सौ रुपये विकलांग भत्ता बढ़ाने के लिए एक प्रस्ताव पारित किया गया।
उन्होंने बताया कि इसकी प्रतिलिपि जल्द सरकार को भेजी जाएगी। विकलांग संगठन कुल्लू को सरकार से गणतंत्र दिवस पर उनकी मांगें पूरी करने की उम्मीद है। गौर रहे कि नग्गर ब्लॉक की त्रैमासिक बैठक 24 जनवरी को विकलांग भवन में रखी गई है। नग्गर इकाई के अध्यक्ष ने इस बैठक में जमा दो, बीए के बेरोजगार विकलांग युवाओं को इस बैठक में जरूर आने का आग्रह किया है।
विज्ञापन
बैठक में महिला प्रधान प्रभा शर्मा, कुल्लू ब्लॉक प्रधान लाभ सिंह, नग्गर ब्लॉक प्रधान अमर चंद, सचिव ख्याली राम मूरत राम, कमली देवी, कर्मचंद, तोत राम, वीर बहादुर, चुनी लाल, चरन दास सहित अन्य अक्षम लोगों ने भाग लिया।
विज्ञापन