फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Hail fell on fruits, gardeners suffered injuries

Kullu News: फलों पर पड़े ओले, बागवानों को लगी चोट

Tue, 31 Mar 2026 11:02 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 31 Mar 2026 11:02 AM IST
विज्ञापन
Hail fell on fruits, gardeners suffered injuries
सैंज घाटी के शांघड़ में हुई ओलावृ​ष्टि।-संवाद
कुल्लू/न्यूली। जिले में सोमवार को बारिश और ओलावृष्टि ने किसानों-बागवानों के माथे पर चिंता की लकीरें खींच दीं। सैंज घाटी में जमकर ओलावृष्टि हुई। इससे सेब के बीमे, प्लम और नाशपाती आदि फलों को नुकसान पहुंचा। गेहूं की फसल और सब्जियों को भी भारी क्षति पहुंची है। सुबह मौसम साफ था। दोपहर बाद करीब चार बजे आसमान में बादल छाए और बारिश के साथ ओलावृष्टि शुरू हो गई।
विज्ञापन

सैंज घाटी की तीन पंचायतों में ओलावृष्टि से काफी ज्यादा नुकसान होने की जानकारी है। क्षेत्र की शांघड, शैंशर और देहुरीधार पंचायत क्षेत्र में ओलावृष्टि से सेब के पौधों पर लगे बीमे को नुकसान पहुंचा है। नाशपाती, प्लम आदि फलों के साथ गेहूं, बंदगोभी, सलाद की गोभी को भी क्षति हुई है। शांघड़ पंचायत के बाशिंदों हीरा लाल, रमेश कुमार, चुन्नी लाल ने बताया कि सोमवार दोपहर बाद करीब चार बजे अचानक मौसम बदला। ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन

शैंशर क्षेत्र के जवाहर लाल, हीरा लाल शर्मा, मालती देवी, उमेश शर्मा ने बताया कि ओलावृष्टि से हुए नुकसान के कारण क्षेत्र के किसानों-बागवानों को चोट पहुंची है। अच्छी फसल की उम्मीद थी लेकिन ओलावृष्टि ने उम्मीदों पर पानी फेर दिया। उन्होंने प्रशासन और संबंधित विभाग से आग्रह किया है कि क्षेत्र में हुए नुकसान का आकलन किया जाए। उन्होंने प्रशासन और सरकार से प्रभावित किसानों-बागवानों को मुआवजा देने की भी मांग की है। इधर, देहुरीधार पंचायत के किशन चंद, गिरधारी लाल, डाबे राम, तापे राम का कहना है कि ओलावृष्टि से हुए नुकसान के कारण किसानों-बागवानों के चेहरे पर मायूसी छा गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला मुख्यालय कुल्लू के साथ, ऊझी घाटी, मणिकर्ण, सैंज और बंजार क्षेत्र में बारिश हुई है। इससे कामकाजी लोगों के साथ सरकारी नौकरी पेशा और विद्यार्थियों को भी शाम के समय अपने घरों की तरफ जाने में परेशानी का सामना करना पड़ा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed