{"_id":"68efd2433c9d67f40a01647f","slug":"gushaini-school-classes-started-in-a-private-building-kullu-news-c-89-1-klu1001-159443-2025-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: निजी भवन में शुरू हुईं गुशैणी स्कूल की कक्षाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: निजी भवन में शुरू हुईं गुशैणी स्कूल की कक्षाएं
Wed, 15 Oct 2025 10:26 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Wed, 15 Oct 2025 10:26 PM IST
विज्ञापन
समाजसेवी महेंद्र सिंह ने स्वेच्छा से दिया है भवन
आपदा में क्षतिग्रस्त हो गया था स्कूल का भवन
संवाद न्यूज एजेंसी
गुशैणी (कुल्लू)। तीर्थन घाटी में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गुशैणी में विद्यार्थियों की कक्षाएं निजी भवन में शुरू हो गई हैं। इस भवन में विद्यार्थियों की नियमित रूप से पढ़ाई बुधवार से शुरू हो गई है।
आपदा के दौरान स्कूल का भवन क्षतिग्रस्त हो गया था। ऐसे में विद्यार्थियों की पढ़ाई पर संकट छा गया था। पंचायत कंडीधार के उपप्रधान महेंद्र सिंह चौहान ने बच्चों के भविष्य को संवारने की खातिर अपने निजी भवन को मार्च 2026 तक वैकल्पिक स्कूल भवन के रूप में उपलब्ध करवाया। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गुशैणी के नौवीं से जमा दो कक्षा के विद्यार्थियों के लिए यहां कक्षाएं लगीं। विद्यार्थियों में भी नई जगह कक्षाएं लगने के बाद खुशी का माहौल रहा।
गौर रहे कि एक दिन पहले ही एसडीएम बंजार पंकज शर्मा ने गुशैणी स्कूल का दौरा किया था। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यार्थियों की पढ़ाई का जायजा लिया था। बाड़ीरोपा स्थित निजी भवन की निचली मंजिल में अस्थायी तौर पर कक्षाएं शुरू करने पर सहमति बनी थी। हालांकि भवन की निचली मंजिल के चार कमरों में 9वीं से 12वीं तक बच्चों की कक्षाएं शुरू करने की अनुमति दी है। समाजसेवी एवं ग्राम पंचायत कंडीधार के उपप्रधान महेंद्र सिंह चौहान की पहल को क्षेत्र के लोग और अभिभावक सराह रहे हैं। इस संबंध में एसडीएम बंजार पंकज शर्मा ने कहा कि निजी भवन में विद्यालय संचालन की अनुमति देकर विद्यार्थियों की सुविधा सुनिश्चित की है।
विज्ञापन
--