फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Gushaini school building in danger due to landslide

Kullu News: भूस्खलन से गुशैणी स्कूल भवन को खतरा

Fri, 22 Aug 2025 06:10 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Fri, 22 Aug 2025 06:10 AM IST
विज्ञापन
Gushaini school building in danger due to landslide
गुशैणी (कुल्लू)। जिला के शिक्षा खंड बंजार के तहत आने वाले राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गुशैणी का भवन कभी भी जमींदोज हो सकता है। विद्यालय के पीछे स्थित पहाड़ी से लगातार भूस्खलन हो रहा है। वहीं, तीर्थन नदी के उफान पर होने से स्कूल परिसर के बहने का खतरा है। स्कूल पर दोनों तरफ से आफत है और यहां पढ़ने वाले 600 विद्यार्थियों की जान पर संकट है।
विज्ञापन

गौर रहे कि साल 2023 की बाढ़ में भी स्कूल का खेल मैदान बह गया था। वैसे ही हालात इस बरसात में बने हुए हैं जिससे विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। अभिभावक विद्यार्थियों की सुरक्षा के लिए कड़े इंतजाम करने की प्रशासन और शिक्षा विभाग से मांग कर रहे हैं। गौर रहे कि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नदी के किनारे और पहाड़ी के नीचे स्थित है। विगत पांच दिनों से हो रही बारिश से विद्यालय के साथ लगती पहाड़ी से भूस्खलन रुक नहीं रहा है। अभिभावक चंद्र सिंह, डोले राम, चमन लाल, सुरेंद्र सिंह, चेत राम, नोया राम, भवानी सिंह ने कहा कि विद्यालय भवन के साथ जो भूस्खलन हुआ है, उसका निरीक्षण किया जाए और विद्यार्थियों की सुरक्षा के लिए सुरक्षा इंतजाम किए जाएं। इस संबंध में उच्च शिक्षा उपनिदेशक देशराज डोगरा ने कहा कि मौके की रिपोर्ट मांगी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed