फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Gur danced barefoot on thorny bushes and scattered ashes to drive away evil powers.

Kullu News: नंगे पैर कंटीली झाड़ियों पर नाचे गूर, राख बिखेर भगाईं बुरी शक्तियां

Fri, 14 Feb 2025 10:33 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Fri, 14 Feb 2025 10:33 PM IST
विज्ञापन
Gur danced barefoot on thorny bushes and scattered ashes to drive away evil powers.
बंजार के चैहणी में फागली उत्सव के दौरान मुखौटा पहनकर नृत्य करते देवलू।-ग्रामीण
आस्था... बंजार और सराज घाटी में सैकड़ों लोग बने दैवीय चमत्कार के साक्षी
विज्ञापन

फागली उत्सव की रही धूम, मस्तराम और यज्ञचंद ने पकड़ा फूलों का गुच्छा

संवाद न्यूज एजेंसी
बंजार (कुल्लू)। बंजार समेत सराज घाटी में फागली उत्सव में अनोखी दैवीय चमत्कार के सैकड़ों श्रद्धालु साक्षी बने हैं। देवताओं और दैत्यों के युद्ध में बेशक देवताओं की जीत हुई है, लेकिन गत वीरवार की पूरी रात घाटी के लोग राख फेंककर बुरी शक्तियों को भगाते रहे। घाटी के विभिन्न स्थानों पर मनाए गए फागली उत्सव में लोग कांटेदार झाड़ियों पर इस कद्र कूदे कि मानों मखमली चादर बिछ गई हो।

घाटी के विभिन्न गांवों में परंपरा के अनुसार कांटेदार झाड़ियों के ढेर लगाए, जिन पर देवता के गूर और मुखौटे धारियों ने नंगे पांव कंटीली झाड़ियों पर नृत्य किया। हालांकि, इस देव परंपरा के निर्वहन के समय किसी भी व्यक्ति को चोट नहीं आई। इस दैवीय चमत्कार के श्रद्धालु साक्षी बने हैं। घाटी के गांव रोपा, तांदी, सजवाड,बेहलों, चैहनी, वीणी, कलवारी में फागली उत्सव की धूम रही। शुक्रवार को चैहनी कोठी में फागली उत्सव के दौरान भगवान विष्णु के सम्मान में चैहनी बीठ पर्व का आयोजन किया गया। बीठ पर्व के दौरान एक टोकरी में रखे नर्गिसी फूलों के गुच्छे को देव आदेश के पश्चात एकत्रित भीड़ के ऊपर फेंका गया। चैहनी गांव के मस्तराम व मियागी गांव के यज्ञचंद ने नर्गिसी फूलों के गुच्छे को पकड़ा। मान्यता है कि जिस व्यक्ति की ओर से नर्गिसी फूलों के गुच्छे को पकड़ा जाता है, उसे देवता का आशीर्वाद प्राप्त होता है। तीर्थन घाटी की शरची में भी पारंपरिक फागली पर्व धूमधाम से मनाया।
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed