फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Gulal will fly in the city of Lord Raghunath today

Kullu News: भगवान रघुनाथ की नगरी में आज उड़ेगा गुलाल

Sat, 23 Mar 2024 12:58 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Sat, 23 Mar 2024 12:58 PM IST
विज्ञापन
Gulal will fly in the city of Lord Raghunath today
कुल्लू। जिले में शनिवार को छोटी होली पर भगवान रघुनाथ की नगरी में गुलाल उड़ेगा। होली मनाने का यह सिलसिला रविवार को भी जारी रहेगा। रविवार को जिले में बड़ी होली होगी। देर शाम भगवान रघुनाथ के मंदिर में फाग जलाने के साथ ही होली का समापन होगा।
विज्ञापन

छोटी होली पर ढोल नगाड़ों की थाप पर टोलियां शहर में निकलेंगी। अखाड़ा बाजार, लोअर ढालपुर सहित अन्य जगहों पर टोलियां रंग लगाने निकलेंगी। इस दौरान लोग एक-दूसरे को रंग लगाने के साथ ही होली की शुभकामनाएं भी देंगे। यह सिलसिला शाम पांच बजे तक चलता रहेगा।
विज्ञापन

होली पर्व को लेकर लोगों में काफी उत्साह है। होली के आयोजन की एक दिन पहले ही लोगों ने तैयारियां कर रखी हैं। कुल्लू में होली का आगाज बसंत पंचमी के दिन हो गया था। होलाष्टक शुरू होने के बाद जिले में बैरागी समुदाय के लोग प्रतिदिन भगवान रघुनाथ मंदिर में ब्रज के होली गीतों का गायन कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

घाटीवासी प्रेम कुमार, धर्मेंद्र कुमार, महेंद्र सिंह और मदन लाल ने कहा कि छोटी होली पर कुल्लू में गुलाल उड़ेगा। रंगों का यह पर्व लोगों के लिए खुशियां लेकर आता है। जिला देवी-देवता कारदार संघ के अध्यक्ष दोत राम ठाकुर ने कहा कि ईष्ट देवताओं को गुलाल अर्पित करने के बाद लोग एक-दूसरे को रंग लगाएंगे।


...
बुंगड़ू महादेव भी भक्तों के साथ खेलेंगे होली
बंजार क्षेत्र में देवता बुंगड़ू महादेव भी होली के मौके पर अपने मूल स्थान गोशाला मंदिर में भक्तों के साथ होली खेलेंगे। होली के दिन देवता का रथ निकलेगा। देवता के पुजारी और कारकून की ओर से देवता को होली लगाई जाएगी। इसके बाद सभी गुलाल फेंकेंगे। होली का दृश्य बेहद विहंगम होता है। देवता के कारकूनों से होली में कुछ नियमों का पालन करने की अपील की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed