फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Gujarat company stopped payment of crores of rupees to LPS

Kullu News: गुजरात की कंपनी ने रोक दिया एलपीएस के करोड़ों का भुगतान

Wed, 14 Jan 2026 10:09 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Wed, 14 Jan 2026 10:09 PM IST
विज्ञापन
Gujarat company stopped payment of crores of rupees to LPS
भुगतान लटकने से लाहौल घाटी के 450 किसान आर्थिक संकट में
विज्ञापन


कंपनी के पास 29 हजार बैग आलू के 3.46 करोड़ रुपये लटके


अशोक राणा

केलांग (लाहौल-स्पीति)। गुजरात की एक कंपनी की ओर से भुगतान रोके जाने से लाहौल घाटी के आलू उत्पादक किसानों के सामने गंभीर आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।
लाहौल आलू उत्पादक संघ ने कहा कि कंपनी ने अक्तूबर में आलू की खेप उठाने के बावजूद अब तक करीब 3 करोड़ 46 लाख रुपये का भुगतान नहीं किया है। इस मामले में एलपीएस प्रबंधन और किसानों ने पुलिस अधीक्षक केलांग से शिकायत की है।

एलपीएस ने अक्तूबर में गुजरात की एक कंपनी को संताना वैरायटी के करीब 29 हजार बैग आलू बेचे गए थे। शर्तों के अनुसार डिलीवरी के तुरंत बाद भुगतान किया जाना था लेकिन कई महीने बीत जाने के बाद भी कंपनी ने राशि जारी नहीं की। इस कारण लाहौल के करीब 450 किसान प्रभावित हुए हैं।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष भी इसी कंपनी को आलू बेचे गए थे और तब भुगतान समय पर हुआ था। इसलिए इस वर्ष किसानों और एलपीएस को कंपनी पर पूरा भरोसा था लेकिन इस बार भुगतान अटकने से किसानों की उम्मीदें टूट गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसानों का कहना है कि वर्ष 2025 के सीजन में बाढ़ और भूस्खलन के कारण हरा मटर, गोभी सहित अन्य नगदी फसलों को पहले ही करोड़ों रुपये का नुकसान हो चुका है। अब आलू के भुगतान पर भी संकट गहराने से स्थिति और खराब हो गई है। प्रभावित किसान रमेश, दोरजे, अमर सिंह और रोशन ने बताया कि आलू का पैसा फंसने से घर का खर्च चलाना मुश्किल हो गया है। बच्चों की स्कूल फीस तक जमा नहीं हो पा रही है।


उधर, एलपीएस के चेयरमैन सुदर्शन जस्पा ने कहा कि किसानों के हित में एलपीएस प्रबंधन की टीम किसानों के साथ पुलिस अधीक्षक केलांग से मिली है। मामले में उचित कार्रवाई की मांग की गई है। किसानों को उम्मीद है कि प्रशासन के हस्तक्षेप से जल्द भुगतान दिलाया जाएगा।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed