{"_id":"6921f0443a43db783c0a4873","slug":"group-dance-gives-message-of-water-conservation-and-also-attacks-on-drug-addiction-kullu-news-c-89-1-ssml1015-162350-2025-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: समूह नृत्य से जल संरक्षण का संदेश, नशे पर भी चोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: समूह नृत्य से जल संरक्षण का संदेश, नशे पर भी चोट
Sat, 22 Nov 2025 10:47 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Sat, 22 Nov 2025 10:47 PM IST
विज्ञापन
जगतसुख स्कूल के वार्षिक समारोह में सम्मानित किए मेधावी विद्यार्थी
विधायक भुवनेश्वर गौड़ ने सम्मान देकर बढ़ाया विद्यार्थियों का उत्साह
संवाद न्यूज एजेंसी
हरिपुर (कुल्लू)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जगतसुख में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह मनाया गया। इसमें मनाली विधानसभा क्षेत्र के विधायक भुवनेश्वर गौड़ मुख्यातिथि थे।
प्रधानाचार्य लालमन चंदेल ने मुख्यातिथि का कुल्लवी परंपरा के अनुसार स्वागत किया। इसके उपरांत प्रधानाचार्य ने विद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट मुख्यातिथि, शिक्षकों और अभिभावकों के समक्ष रखी। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों ने शैक्षणिक, खेल और अन्य गतिविधियों में बेहतर प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया है।
विद्यार्थियों ने समारोह में रंगारंग कार्यक्रमों से समां बांधा। विद्यार्थियों ने मंच पर अपनी प्रस्तुतियों से दर्शक दीर्घा में बैठे मुख्यातिथि, शिक्षकों, अभिभावकों और सहपाठियों का खूब मनोरंजन किया। एकल और समूह नृत्य की प्रस्तुतियों से विद्यार्थियों ने पर्यावरण, जल संरक्षण और नशे से दूर रहने का संदेश दिया। समापन समारोह में विधायक भुवनेश्वर गौड़ ने मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया। उन्होंने विद्यालय के मंच को तैयार करवाने के लिए बजट का प्रावधान करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी शैक्षणिक योग्यता के साथ खेलों में भी अपनी रुचि दिखाएं। वर्तमान समय में खेल रोजगार का एक बेहतर विकल्प हैं।
विज्ञापन
--
इन मेधावियों को मिला सम्मान
वार्षिक समारोह में शैक्षणिक और खेल गतिविधियों में अव्वल रहने पर जयप्रकाश, बिमल, मुस्कान, मनीषा, अंशिका, शैलजा, मोनिका , पूजा, संजना, तानिका, दिव्यांशी, आयूषी, देविका, राजलक्ष्मी, तनवी, जस्मीन, सानिया, स्नेहा, शास्वत, सुमेर, आस्था, सूर्यांश, कनिष्क, पलक, ईशान, समीक्षा, रिजुल, साहिमा, राखी, स्मृति आदि को सम्मान मिला।