{"_id":"67221794cccdef971b0b7c8d","slug":"green-peas-sold-for-rs-120-per-kg-in-bhuntar-vegetable-market-kullu-news-c-89-1-klu1001-133840-2024-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: भुंतर सब्जी मंडी में 120 रुपये किलो बिका हरा मटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: भुंतर सब्जी मंडी में 120 रुपये किलो बिका हरा मटर
Thu, 31 Oct 2024 07:53 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Thu, 31 Oct 2024 07:53 AM IST
विज्ञापन
कुल्लू। सब्जी मंडी भुंतर में कुल्लू का हरा मटर 120 से 130 रुपये प्रतिकिलो तक बिक रहा है। सब्जी मंडी में हरे मटर के उम्दा दाम मिलने से किसान खुश है। बुधवार को भुंतर सब्जी मंडी में हरा मटर 120 रुपये प्रतिकिलो बिका। कुल्लू का यह मटर हरियाणा और पंजाब में जा रहा है। दोनों राज्यों में कुल्लू में तैयार होने वाले हरे मटर की खूब मांग है।
ऐसे में व्यापारी इसे 100 रुपये से अधिक दाम देने से भी पीछे नहीं हट रहे हैं। बताया जा रहा है कि जब तक पंजाब का मटर मंडियों में नहीं आता है। मटर के दामों में इसी तरह का उछाल रहेगा। गौर रहे कि कुल्लू में किसानों बरसात के दौरान मटर लगाया था, जो अब तैयार होकर निकल रहा है। मटर निकालने के बाद किसानों अब दूसरी सब्जियों को लगाएंगे।
घाटी के किसान थरबन लाल, मनीष कुमार, देवी सिंह, डाबे राम और दिले राम ठाकुर ने कहा कि इन दिनों अधिक मात्रा में मटर नहीं निकलता है, लेकिन जिन किसानों ने मटर बीजा था, उन्हें खूब फायदा मिल रहा है। मटर के अच्छे दाम मिलने से किसानों के चेहरों पर रौनक है। उन्होंने कहा कि मटर को व्यापारी हाथोंहाथ खरीद रहे हैं।
विज्ञापन
सब्जी मंडी भुंतर में हरा मटर 120 रुपये प्रतिकिलो बिका है। मटर की व्यापारियों में खूब डिमांड है। जिन किसानों का मटर इन दिनों मंडियों में आ रहा है, उन्हें बेहतर दाम मिल रहे हैं। नवंबर में भी इसी तरह के दाम मिलने की उम्मीद है।
-मानस कुमार सूद, अध्यक्ष, सब्जी मंडी आढ़ती यूनियन भुंतर