फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Green peas filled the lives of farmers with colors of happiness

Kullu News: किसानों की जिंदगी में हरे मटर ने भरे खुशियों के रंग

Thu, 05 Jun 2025 10:50 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Thu, 05 Jun 2025 10:50 PM IST
विज्ञापन
Green peas filled the lives of farmers with colors of happiness
भुंतर में हरा  मटर की पैकिंग से पहले छटंनी करने में जुटी महिला वर्कर।-संवाद
भुंतर सब्जी मंडी में 120 रुपये प्रतिकिलो दाम मिलने से किसान खुश
विज्ञापन

मंडियों में पिछले महीने 70 से 80 रुपये प्रतिकिलो बिका था मटर
व्यापारियों में बढ़ी मांग, लहसुन-फूलगोभी के भी मिल रहे अच्छे दाम
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। हरे मटर के दामों में 30 से 40 फीसदी तक उछाल आया है। इससे किसानों के चेहरों पर मुस्कान आ गई है। भुंतर सब्जी मंडी में वीरवार को हरा मटर 120 रुपये प्रतिकिलो बिका। पिछले महीने मटर के दाम 70 से 80 रुपये प्रतिकिलो थे।
मंडियों में मटर की आमद बेहद कम है, जबकि व्यापारियों में इसकी मांग अधिक है। मटर का सीजन अब अंतिम दौर में है। ऐसे में व्यापारियों की मांग पूरी नहीं हो रही है। कुल्लू जिले का मटर समाप्त होगा तो लाहौल का मटर निकलना शुरू हो जाएगा। लाहौल का मटर क्वालिटी के लिहाज से बेहतर माना जाता है। कुल्लू में इस बार किसानों को मटर के अच्छे दाम मिले हैं। दूसरी ओर, फूलगोभी और लहसुन के भी मंडियों में किसानों को अच्छे दाम मिल रहे हैं।
विज्ञापन

किसान रेवत राम, नानक चंद, दिनेश ठाकुर, मनु राम और खीमी राम ने कहा कि शुरुआत से लेकर आखिर सीजन तक मटर के दाम बेहतर बने रहे। किसानों को उम्मीद के मुताबिक इस बार रेट मिले हैं। उन्होंने कहा कि जिले में 2500 से अधिक हेक्टेयर क्षेत्र में मटर की पैदावार होती है। जब किसानों को उनकी मेहनत का उचित दाम नहीं मिलता तो उन्हें निराशा का सामना करना पड़ता हैै। सब्जी मंडी भुंतर में आढ़ती यूनियन अध्यक्ष मानस कुमार सूद ने कहा कि सब्जी मंडी में मटर, फूलगोभी के किसानों को अच्छे दाम मिल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



--
15 जून के बाद फल सीजन पकड़ेगा जोर
जिले में 15 जून के बाद फल सीजन जोर पकड़ेगा। बंदरोल सब्जी मंडी में अभी प्लम ब्रिकी के लिए कम आ रहा है। सेंटारोजा प्लम का तुड़ान होने के बाद यहां सीजन गति पकड़ेगा। 15 जून के बाद व्यापारियों की संख्या बढ़ने के साथ ही यहां रौनक भी बढ़ेगी।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed