{"_id":"6b033249218d6fc83c01dcf1","slug":"grand-gathering-of-deities-in-udaipur-hundreds-of-devotees-turn-out-kullu-news-c-89-1-ssml1012-192534-2026-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: उदयपुर में देवी देवताओं का महामिलन, उमड़े सैकड़ों श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: उदयपुर में देवी देवताओं का महामिलन, उमड़े सैकड़ों श्रद्धालु
विज्ञापन
लाहौल की परिक्रमा के दौरान राजा घेपन पहुंचे जाहलमा हुआ स्वागत।-संवाद
उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। लाहौल घाटी के उदयपुर में रविवार को दो साल बाद ऐतिहासिक देव महामिलन हुआ। माता मृकुला देवी से घाटी के अधिष्ठाता देवता राजा घेपन, देवी बोटी, अठारह नाग और देवी हिडिंबा का पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मिलन हुआ। इस अलौकिक दृश्य को देखने के लिए सैकड़ों श्रद्धालु उदयपुर पहुंचे।
ढोल-नगाड़ों की थाप, देव जयकारों और पारंपरिक देव खेल से पूरा क्षेत्र देवमय हो उठा। रविवार को जैसे ही राजा घेपन की रथ यात्रा मयाड़ नाले के उस पार से उदयपुर बाजार की ओर पहुंची, माहौल देव जयकारों से गूंज उठा। धूप-नैवेद्य की सुगंध और पारंपरिक देव वाद्ययंत्रों की गूंज ने आयोजन की भव्यता को और बढ़ा दिया। प्राचीन परंपरा के अनुसार राजा घेपन, देवी बोटी, अठारह नाग और देवी हिडिंबा का रात्रि ठहराव माता मृकुला देवी मंदिर में हुआ। राजा घेपन और देवी बोटी की रथ यात्रा 19 अक्तूबर से चल रही है। यह यात्रा दो वर्ष के अंतराल पर निकलती है। ।
राजा घेपन के गूर टशी और यात्रा में पंडित की जिम्मेदारी निभा रहे पंडित शिव लाल और रंजीत ने बताया कि सोमवार सुबह माता मृकुला देवी मंदिर परिसर में देव कारज का निर्वहन किया जाएगा। इसके बाद राजा घेपन की रथ यात्रा मड्ग्रां गांव के लिए रवाना होगी। मंगलवार से रथ यात्रा की वापसी शुरू होगी। संवाद