{"_id":"6a2e87a7837642676f0a3c53","slug":"grand-conference-on-the-16th-to-safeguard-students-future-kullu-news-c-89-1-ssml1015-178809-2026-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: विद्यार्थियों का भविष्य बचाने के लिए 16 को महासम्मेलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: विद्यार्थियों का भविष्य बचाने के लिए 16 को महासम्मेलन
विज्ञापन
गाड़ागुशैणी कॉलेज में वाणिज्य संकाय की कक्षाएं बंद करने के खिलाफ बनेगी रणनीति
.....................
संवाद न्यूज एजेंसी
बंजार (कुल्लू)। राजकीय महाविद्यालय गाड़ागुशैणी के विद्यार्थियों का भविष्य बचाने के लिए 16 जून को महासम्मेलन होगा। प्रदेश सरकार ने महाविद्यालय में वाणिज्य संकाय बंद करने की अधिसूचना जारी की है। इससे महाविद्यालय में वाणिज्य संकाय में शिक्षा ग्रहण कर रहे विद्यार्थियों की परेशानी बढ़ गई है। कुल्लू और मंडी के नवनिर्वाचित प्रतिनिधि गाड़ागुशैणी में महासम्मेलन कर सरकार के फैसले के खिलाफ रणनीति बनाएंगे।
साल 2007 में तात्कालीन मुख्यमंत्री दिवंगत वीरभद्र सिंह ने गाड़ागुशैणी को महाविद्यालय की सौगात दी। तब से लेकर अब तक महाविद्यालय राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के भवन में चल रहा है। वर्तमान सरकार ने सुविधाएं देने के स्थान पर महाविद्यालय में चल रही वाणिज्य संकाय की कक्षाएं बंद कर दी हैं। ग्राम पंचायत टील के प्रधान राजवीर, सराज की पूर्व प्रधान बिमला देवी, मोहणी के प्रधान लालचंद ने कहा कि सरकार के इस फैसले के कारण विद्यार्थियों और अभिभावकों की चिंता बढ़ी है। कहा कि महासम्मेलन कर पूर्व और वर्तमान जनप्रतिनिधि रणनीति बनाएंगे और सरकार से महाविद्यालय में दोबारा वाणिज्य की कक्षाएं शुरू करवाने की मांग की जाएगी। संवाद