फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Gram Sabhas will be held every Sunday in some Panchayat

हर रविवार को किसी न किसी पंचायत में होगी ग्राम सभाएं

Mon, 04 Jul 2022 11:15 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 04 Jul 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
Gram Sabhas will be held every Sunday in some Panchayat
राजीव नैैय्यर
विज्ञापन

कुल्लू। जिला कुल्लू में पंचायती राज विभाग ने ग्राम सभाओं की योजना तैयार की है। जिले में हर रविवार को किसी न किसी पंचायत में ग्राम सभाएं आयोजित की जाएंगी। यह व्यवस्था ग्राम सभा में ग्रामीणों की अधिक संख्या को सुनिश्चित करने के लिए की गई है, जिससे पंचायत में होने वाले विकास कार्यों को गति दी जा सके।
बता दें कि जिले के पांचों विकास खंडों में ग्राम सभाओं की तिथियां निर्धारित की गई हैं। इन सभी पंचायतों में तिथियों के अनुसार ही अब हर रविवार को ही ग्राम सभा होगी। पंचायतीराज विभाग ने इस तरह की व्यवस्था की है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में ग्रामीणों की सहमति से विकासकार्यों का खाका तैयार किया जा सके। खाका तैयार करने के बाद पंचायतें विकास कार्यों का प्राथमिकता के आधार पर निर्माण कार्य शुरू करेंगी। इससे पहले ग्राम सभाएं अधिकतर किसी भी कार्य दिवस पर होती थी।
विज्ञापन

गौरतलब है जिला कुल्लू के विकास खंड कुल्लू, बंजार, नग्गर, आनी और बंजार में 235 पंचायतें हैं। इनमें हर सप्ताह के रविवार को ही पंचायती राज विभाग के शेड्यूल के हिसाब से ग्राम सभाएं होंगी। हालांकि, विभाग ने पांचों विकास खंडों में ग्राम सभाओं की तिथियों निर्धारित कर इसकी अधिसूचना पंचायत प्रतिनिधियों को जारी कर दी है, जबकि इससे पूर्व जिले में इस तरह की कोई व्यवस्था नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सप्ताह के किसी भी कार्य दिवस में ग्राम सभा आयोजित होती आई है। इससे ग्राम सभा में ग्रामीणों की संख्या कम रहती थी, जिससे विकासकार्य लटक जाते थे, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। उधर, इस संबंध में परियोजना अधिकारी जिला ग्रामीण विकास अभिकरण एवं उपनिदेशक कुल्लू सुरजीत ने कहा कि जिला कुल्लू के पांचों विकास खंडों में रविवार को ही शेड्यूल के तहत ग्राम सभाएं होंगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed