{"_id":"635eada4f89b8a0f1c5ed5e2","slug":"governor-offered-prayers-at-mata-hidimba-temple-in-manali-kullu-news-sml426350356","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्यपाल ने मनाली के माता हिडिंबा मंदिर में की पूजा अर्चना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्यपाल ने मनाली के माता हिडिंबा मंदिर में की पूजा अर्चना
विज्ञापन
कुल्लू जिला के भुंतर स्थित हिमाचल प्रदेश के महिलाओं के लिए बने पहले एकीकृत नशानिवारण एवं पुनर्व?
- फोटो : Kullu
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुल्लू। दो दिवसीय दौरे पर कुल्लू आए राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने रविवार को मनाली के हिडिंबा मंदिर जाकर पूजा-अर्चना की। उन्होंने माता हिडिंबा का आशीर्वाद लिया। इसके बाद ऋषि विशिष्ट मंदिर भी गए। दोपहर बाद राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने कुल्लू जिले के भुंतर स्थित प्रदेश की महिलाओं के लिए बने पहले एकीकृत नशा निवारण एवं पुनर्वास केंद्र का दौरा किया।
उन्होंने यहां पर कार्यान्वित की जा रही सुविधाओं की जानकारी ली। राज्यपाल ने उपचाराधीन रोगियों से भी बातचीत की। राज्यपाल ने उनकी ओर से बनाए गए रंगीन चित्रों को भी देखा और सराहना की। उन्होंने कहा कि उन्हें अपनी गलतियों को सुधारने की आवश्यकता है। वे कोशिश करें कि यहां से जल्द स्वस्थ होकर वापस घर जाएं और कार्य करते हुए सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ें। वे अपने आप को कार्य में व्यस्त रखें, क्योंकि हर व्यक्ति उनकी मदद के लिए तैयार है।
लड़कों के लिए बने अलग से पुनर्वास केंद्र में 20 बिस्तरों की सुविधा उपलब्ध करवाई गई है, जबकि महिला केंद्र में 15 बिस्तरों की सुविधा दी गई है। महिला केंद्र की देखरेख जिला रेडक्रॉस सोसायटी के माध्यम से की जा रही है। सोसायटी के सचिव विनोद कुमार मोदगिल ने कहा कि अब तक इस केंद्र में 140 महिलाएं अपना उपचार करवा चुकी हैं। इस दौरान उपायुक्त आशुतोष गर्ग, पुलिस अधीक्षक गुरदेव शर्मा आदि मौजूद रहे।