फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Governor inaugurates Radio Kullu 90.4 FM

Kullu News: राज्यपाल ने किया रेडियो कुल्लू 90.4 एफएम का शुभारंभ

Wed, 21 Oct 2026 11:38 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 21 Oct 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
Governor inaugurates Radio Kullu 90.4 FM
कुल्लू। राज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने बुधवार को कुल्लू में रेडियो कुल्लू 90.4 एफएम का शुभारंभ किया। यह पहल सांफिया फाउंडेशन ने की है। रेडियो स्टेशन दिवंगत विदिशा भारद्वाज की स्मृति में समर्पित है।
विज्ञापन

इस अवसर पर लेडी गवर्नर बिंदु गुप्ता भी उपस्थित रहीं। रेडियो कुल्लू 90.4 एफएम पर आयोजित विशेष साक्षात्कार में राज्यपाल ने स्थानीय परंपराओं के संरक्षण, कुल्लू दशहरा की विरासत और जनसंचार के माध्यम के रूप में रेडियो के महत्व पर विचार साझा किए। राज्यपाल ने रेडियो से अपने जुड़ाव के शुरुआती दिनों को याद किया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि उनके पिता डाक विभाग में कार्यरत थे। उन्होंने वह दौर भी देखा था, जब रेडियो रखने के लिए आधिकारिक लाइसेंस लेना जरूरी होता था। उस समय रेडियो घरों की शान हुआ करता था। गांवों की चौपालों में लोग एक साथ बैठकर रेडियो सुनते थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम ‘मन की बात’ की सराहना करते हुए राज्यपाल ने कहा कि इस पहल ने रेडियो संस्कृति को फिर से जीवंत करने और डिजिटल युग में इस पारंपरिक माध्यम को बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed