{"_id":"6847141eaeefcb4c0007248f","slug":"government-should-release-financial-benefits-of-pensioners-soon-kullu-news-c-89-1-klu1001-149537-2025-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: पेंशनरों के वित्तीय लाभ जल्द जारी करे सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: पेंशनरों के वित्तीय लाभ जल्द जारी करे सरकार
Mon, 09 Jun 2025 10:34 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Mon, 09 Jun 2025 10:34 PM IST
विज्ञापन
अपने हक के लिए लड़ रहे हैं पेंशनर, मांगों को अनदेखा न करे सरकार : ठाकुर
विश्राम गृह खुंदन में आयोजित बैठक में पेंशनरों की समस्याओं पर मंथन
संवाद न्यूज एजेंसी
बंजार (कुल्लू)। लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह खुंदन में सोमवार को सिविल पेंशनर एवं सोशल वेलफेयर बंजार खंड की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता वरिष्ठ उपप्रधान ऊषा गौड़ ने की।
इस दौरान पेंशनर्स एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष सेस राम भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में पेंशनरों ने दो सदस्यों के आकस्मिक निधन पर उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा। नए सदस्य के रूप में उत्तम राम, महिला पेंशनर्स सवित्रा देवी और रुकमणी देवी का भी स्वागत किया गया।
सिविल पेंशनर एवं सोशल वेलफेयर कुल्लू के अध्यक्ष सेस राम ठाकुर ने कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए सबका सहयोग अनिवार्य है। पेंशनर अपने हक की लगातार लड़ाई लड़ रहे हैं, सरकार उनकी मांगों को अनदेखा न करे। सरकार के पास पेंशनरों के वित्तीय लाभ लंबित हैं, उन्हें जारी किया जाए। इस दौरान उप प्रधान भवानी नेगी, महासचिव तेजा सिंह गौतम, मुख्य सलाहकार खूब राम कुल्लवी, टेक राम, नोए राम, टिकम राम, नरेश ठाकुर आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
--