{"_id":"663a31dc497ce497ae03b5e4","slug":"government-should-pay-the-arrears-ses-ram-kullu-news-c-89-1-ssml1012-122274-2024-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"एरियर का भुगतान करे सरकार : सेस राम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एरियर का भुगतान करे सरकार : सेस राम
विज्ञापन
भुंतर (कुल्लू)। सिविल पेंशनर एवं सोशल वेलफेयर एसोसिएशन भुंतर खंड की मंगलवार को भुंतर मेें बैठक हुई। खंड भुंतर के अध्यक्ष सुरेश कुमार की अध्यक्षता में हुई बैठक का शुभारंभ गायत्री मंत्र से हुआ। इसके बाद एसोसिएशन के सदस्यों ने पेंशनरों की मौत पर दो मिनट का मौन रखा। बैठक में आठ नए सदस्य जुड़े।
एसोसिएशन के खंड अध्यक्ष सुरेश, उपाध्यक्ष गंगा राम ठाकुर और जिला अध्यक्ष सेस राम ठाकुर ने उनका स्वागत किया। इसके बाद पेंशनर की समस्याएं सुनीं। जिला अध्यक्ष सेस राम ठाकुर ने कहा कि पेंशनरों की मांगों को समय-समय पर सरकार से मिल कर हल करवाया है। पेंशनरों को सरकार ने चार प्रतिशत डीए की किस्त दी है, इसके लिए सरकार का आभार जताया। पेंशनरों को एरियर का भुगतान जल्द करने की मांग उठाई।
एसोसिएशन ने 2016 के बाद रिटायर हुए कर्मचारियों को लीव इन कैशमेंट और एरियर का भुगतान जल्द करने के लिए कहा। बैठक में खंड सचिव राम लाल शर्मा, आरएस राठौर, डाॅ. नरेश शर्मा, पुष्पा सोनी, निहाल सिंह, धर्म चंद, प्रीतम सिंह, डाबे राम आदि मौजूद रहे। संवाद