फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Government should make disability pension Rs 1500: Lover

दिव्यांगता पेंशन 1500 रुपये करे सरकार : प्रेमी

Sun, 14 Jul 2024 04:48 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jul 2024 04:48 PM IST
विज्ञापन
Government should make disability pension Rs 1500: Lover
कुल्लू। देवभूमि दिव्यांग संघ नग्गर खंड की ढालपुर में रविवार को बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता नग्गर खंड के अध्यक्ष अमर चंद प्रेमी ने की। इस दौरान दिव्यांगों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई। अमर चंद प्रेमी ने कहा कि दिव्यांगों ने प्रशासन से मांग की है कि दिव्यांग भवन की दूसरी मंजिल का निर्माण जल्द शुरू किया जाए।
विज्ञापन

साथ ही प्रदेश सरकार दिव्यांगों को प्रतिमाह पेंशन 1150 रुपये देती है, इसे बढ़ाकर 1500 रुपये किया जाए। दिव्यांग संघ ने मांग उठाई कि जो दिव्यांग 40 से 50 किलोमीटर दूर सेवादार पद पर कार्यरत हैं उन्हें नजदीक का स्टेशन दिया जाए।
विज्ञापन

शिक्षा विभाग में मल्टी टास्क वर्कर के मानदेय में वृद्धि के साथ उन्हें छुट्टियों का भी वेतन दिया जाए। उन्होंने कहा कि चार साल का समय पूरा करने वाले दैनिक वेतनभोगियों को नियमित किया जाए। इस दौरान सचिव वीरेंद्र, रीना ठाकुर, परमा नंद, देव राज, उत्तम राम, चुन्नी लाल, विमला देवी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed