फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Government offices remained open in Kullu even on holidays

Kullu News: कुल्लू में छुट्टी के दिन भी खुले रहे सरकारी दफ्तर

Sat, 10 May 2025 10:27 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Sat, 10 May 2025 10:27 PM IST
विज्ञापन
Government offices remained open in Kullu even on holidays
कुल्लू में सरकार के आदेश के बाद उपायुक्त कार्यालय छुट्टी के दिन भी खुला रहा।-संवाद
एसडीएम, राजस्व विभाग सहित आवश्यक सेवाओं से कर्मचारी भी पहुंचे
विज्ञापन

रोजाना की तरह निपटाया काम, अवकाश के दिन लोग नहीं पहुंचे कार्यालय
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। भारत-पाकिस्तान के बीच सीमा पर चल रहे तनाव के बीच जिले में प्रशासनिक कार्यालय अवकाश के दिन भी खुले रहे। खासकर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मुख्यालय में तमाम आवश्यक सेवाओं से जुड़े कार्यालय खुले रहे।
संबंधित विभाग और प्रशासन से जुड़े मुख्य कार्यालय में अधिकारी और कर्मचारी रोज की तरह काम-काज निपटाते दिखे। उपायुक्त कार्यालय भी सुबह दस बजे से खुला रहा। छुट्टी होने के कारण कार्यालय में लोग कामकाज करवाने नहीं पहुंचे, लेकिन कार्यालय सरकार के आदेश पर खुले जरूर नजर आए। उपायुक्त के अलावा एसडीएम, राजस्व विभाग, एडीएम, एसी टू डीसी कार्यालयों के अलावा अन्य आवश्यक सेवाओं से जुड़े विभागों के कार्यालय भी शनिवार को खुले रहे। अधिकारियों के साथ आवश्यक सेवाओं के लिए तैनात कर्मचारी भी कार्यालय पहुंचे।
विज्ञापन

गौरतलब है कि सरकार ने पहले से ही प्रदेश में विभाग के प्रमुख अधिकारियों को सेवा क्षेत्र छोड़कर कहीं भी न जाने के आदेश दिए हैं। ऐसे में उपायुक्त ने भी जिले के विभाग प्रमुखों को भी आदेश दिए हैं कि वे सेवा क्षेत्र छोड़कर न जाएं। ऐसे में सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए अवकाश के दिनों में भी प्रशासनिक कार्यालय खुले रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed