फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Government is evicting farmers and gardeners from their land: Shad

किसानों-बागवानों को जमीन से बेदखल कर रही सरकार : शाद

Wed, 05 Feb 2025 08:50 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Wed, 05 Feb 2025 08:50 AM IST
विज्ञापन
Government is evicting farmers and gardeners from their land: Shad
लारजी में संयुक्त अधिवेशन में उपस्थित पदाधिकारी और किसान-बागवान। -संवाद
न्यूली (कुल्लू)। हिमाचल प्रदेश किसान सभा के पूर्व राज्य सचिव डॉ. ओंकार शाद ने कहा कि वर्तमान समय में सरकार जनता को अपनी जमीन बेदखल कर रही है। ये मुद्दा लोगों के जीवन यापन से जुड़ा है और मौलिक अधिकार के हनन का है।
विज्ञापन

वह मंगलवार को लारजी में हिमाचल प्रदेश किसान सभा और सेब उत्पादक संघ लोकल कमेटी बंजार और बालीचौकी के संयुक्त अधिवेशन में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि सरकार सड़कों, बांधों और अन्य विकास परियोजनाओं के नाम पर गरीबों को उजाड़ रही है, जबकि बड़े कॉरपोरेट घरानों को हजारों बीघा जमीन खनन के लिए दी जा रही है।
विज्ञापन

अधिवेशन में भूमि बेदखली मुख्य मुद्दा बना रहा। किसानों और बागवानों ने सरकार की इस नीति का कड़ा विरोध किया और आरोप लगाया कि अधिकांश बेदखली गरीब व दलित परिवारों की हो रही है। उन्होंने कहा कि इस प्रक्रिया में प्राकृतिक न्याय के सिद्धांतों का उल्लंघन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व राज्य सचिव डॉ. ओंकार शाद ने मांग की कि सरकार पांच बीघा तक जमीन जनता को उपलब्ध करवाए और भूमिहीनों को घर बनाने के लिए कम से कम दो बिस्वा भूमि दी जाए। अधिवेशन के दौरान क अपनी मुख्य मांगों को लेकर 11 फरवरी को सरकार को मांग पत्र सौंपने का निर्णय लिया है। इस मौके पर नारायण चौहान,  महेंद्र राणा और महेंद्र सिंह राणा सहित कई अन्य प्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed