{"_id":"6ac4cca816e3af32d30914b8","slug":"government-is-abolishing-the-education-board-govind-kullu-news-c-89-1-klu1002-188613-2026-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षा बोर्ड को खत्म कर रही सरकार : गोविंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षा बोर्ड को खत्म कर रही सरकार : गोविंद
विज्ञापन
सीएम पर भी साधा निशाना, कहा-कहते कुछ हैं, करते कुछ और ही हैं
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। पूर्व मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने आरोप लगाया है कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड को समाप्त करने की दिशा में कदम उठा रही है। मंगलवार को जिला मुख्यालय में पत्रकारवार्ता में उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस नेताओं ने प्रदेश में राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूल खोलने और स्कूलों में अंग्रेजी माध्यम शुरू करने का वादा किया था। सरकार के चार साल पूरे होने के बाद भी दोनों वादे पूरे नहीं हुए।
सरकार प्रदेश के बेहतर प्रदर्शन करने वाले स्कूलों को सीबीएसई से संबद्ध कर रही है। इससे प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के अस्तित्व पर सवाल खड़े हो रहे हैं। सरकार को नए सीबीएसई स्कूल खोलने चाहिए थे, लेकिन पहले से संचालित स्कूलों को ही आनन-फानन में सीबीएसई में बदला जा रहा है। इन स्कूलों में आवश्यक सुविधाएं भी उपलब्ध नहीं हैं। गोविंद सिंह ठाकुर ने आरोप लगाया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत केंद्र सरकार से मिलने वाले धन का भी उचित उपयोग नहीं किया जा रहा है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री किसी की नहीं सुनते। वह कहते कुछ हैं और करते कुछ और हैं। संवाद